पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर एक अन्य कैदी ने हमला कर दिया जिसके बाद उसे जिन्ना अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया। उसके सिर में चोट लगी है और हालत नाजुक है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लाहौर:
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर एक अन्य कैदी ने हमला कर दिया जिसके बाद उसे जिन्ना अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया। उसके सिर में चोट लगी है और हालत नाजुक है।
स्थानीय टेलीविजन चैनलों के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि सरबजीत को सरकारी जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोट लखपत जेल में एक कैदी ने सरबजीत पर हमला किया।
खबर है कि भारतीय कैदी पर उस वक्त हमला किया गया जब उसे एक सेल से दूसरे सेल में ले जाया जा रहा था।
सरबजीत के सिर में चोट लगी और शुरू में उसे जेल के भीतर बने अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालत ज्यादा खराब होने पर सरबजीत को एंबुलेंस के जरिए जिन्ना अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बारे में अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बारे में उन्हें पाकिस्तान सरकार से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कोट लखपत जेल में फिलहाल 17,000 कैदी बंद हैं, जबकि इसकी आधिकारिक क्षमता महज 4,000 की है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं