लंदन विश्वविद्यालय (London University) में पढ़ रही भारतीय मूल (Indian origin) की एक ब्रिटिश (British) युवती की हत्या हो गई है. स्कॉटलैंड यार्ड (Scotland Yard) ने इस हत्या के संदेह में ट्यूनीशिया के एक नागरिक (Tunisian national) को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ब्रिटिश नागरिक सबिता थानवानी (Sabita Thanwani,19) शनिवार को लंदन के क्लर्केंवेल इलाके के आर्बर हाउस में छात्रों के लिए बने एक फ्लैट में मृत मिली थीं और उनकी गर्दन पर गंभीर चोटों के निशान थे. मेट्रोपोलिटन पुलिस ने 22 वर्षीय महीर मारूफ ( Maher Maaroufe) की धरपकड़ के लिए तत्काल एक अपील जारी की थी. बताया जाता है कि मारूफ और थानवानी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. अधिकारियों ने रविवार को मारूफ को क्लर्केंवेल के उसी इलाके से गिरफ्तार कर लिया, जहां एक दिन पहले सबिता का शव बरामद हुआ था.
मेट्रोपोलिटन पुलिस की विशेष अपराध शाखा की डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर लिंडा ब्रैडली ने कहा, “सबिता के परिवार को इस घटना की जानकारी दे दी गई है. उनके प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं इस बेहद मुश्किल समय में हर किसी से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील करूंगी.”
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने बताया, “मारूफ और सबिता के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन मारूफ छात्र नहीं है. वह एक ट्यूनीशियाई नागरिक है, जिसका कोई पता हमारे पास नहीं है.”
सबिता लंदन विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थीं और शुक्रवार को कथित तौर पर मारूफ के साथ देखी गई थीं. फिलहाल हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है. मामले की जांच जारी है.
यह भी देखें:- यूक्रेन से बेंगलुरू पहुंचा भारतीय छात्र नवीन का पार्थिव शरीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं