विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति ने किया 9 अरब का घोटाला, भगोड़ा घोषित, 'वह हैदराबाद में हो सकता है'

खदीर खान मोहम्मद पर आरोप है कि उसने अपने लैब्स के जरिए मेडिकेयर को करीब 9.3 करोड़ डॉलर के कथित फर्जी क्लेम भेजे. मेडिकल इंश्योरेंस के रूप में पैसे उठाए और भाग गया.

अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति ने किया 9 अरब का घोटाला, भगोड़ा घोषित, 'वह हैदराबाद में हो सकता है'
भारतीय मूल का खदीर खान मोहम्मद अमेरिका की भगोड़ों की लिस्ट में शामिल (फोटो- अमेरिकी सरकार)
  • खदीर खान मोहम्मद पर अमेरिका में जेनेटिक टेस्टिंग से जुड़े मेडिकेयर फ्रॉड में शामिल होने का आरोप है
  • टेक्सास की अमेरिकन प्रीमियर लैब्स एलएलसी के जरिए 9.3 करोड़ डॉलर के फर्जी क्लेम भेजे गए, यह लैब मोहम्मद की थी
  • मेडिकेयर ने इन फर्जी क्लेम पर कम से कम 6.5 करोड़ डॉलर का भुगतान किया था

अमेरिका में भारतीय मूल के एक लैब मालिक को भगोड़ा घोषित किया गया है. उस पर जेनेटिक टेस्टिंग से जुड़े 9.3 करोड़ डॉलर यानी करीब 8.89 अरब रुपये के मेडिकेयर फ्रॉड में शामिल होने का आरोप है. अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के मुताबिक, 46 साल के खदीर खान मोहम्मद ने अमेरिका के टेक्सास में अपनी लैब के जरिए एक साल से ज्यादा समय तक मेडिकेयर के पास फर्जी क्लेम भेजे. बता दें कि मेडिकेयर अमेरिका सरकार की ओर से चलाया जाने वाला स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम है.

खदीर पर आरोप क्या हैं?

मोहम्मद की टेक्सास के रिचर्डसन में अमेरिकन प्रीमियर लैब्स एलएलसी नाम की लैब थी. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, करीब अगस्त 2023 से अक्टूबर 2024 के बीच उसने दूसरे लोगों को ऐसे मेडिकल क्लेम भेजने के लिए कहा, जिनके लिए पैसे वापस नहीं दिए जाने चाहिए थे. इनमें ऐसे टेस्ट भी शामिल थे, जिन्हें कराने के लिए ऑथोराइज्ड डॉक्टरों ने नहीं कहा था या जिन्हें लैब ने बताए गए तरीके से उपलब्ध नहीं कराया था.

अधिकारियों के मुताबिक, मोहम्मद ने अमेरिकन प्रीमियर लैब्स के जरिए मेडिकेयर को करीब 9.3 करोड़ डॉलर के कथित फर्जी क्लेम भेजे. आंकड़ों के अनुसार, मेडिकेयर ने इन क्लेम पर कम से कम 6.5 करोड़ डॉलर का भुगतान कर दिया. सिर्फ 2023 में 10 दिनों के दौरान ही मेडिकेयर ने संदिग्ध फर्जी क्लेम के बदले करीब 1.3 करोड़ डॉलर का भुगतान किया था.

इस कथित फर्जीवाड़े का एक अहम हिस्सा यह था कि मोहम्मद ने कई दूसरे डॉक्टरों की प्राइवेट पहचान से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल उनकी जानकारी या मंजूरी के बिना किया. इस जानकारी के जरिए उन लोगों के जेनेटिक टेस्ट के क्लेम भेजे गए, जिनके साथ इन डॉक्टरों का इलाज का कोई संबंध नहीं था. अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ये क्लेम ऐसे मेडिकेयर लाभार्थियों के लिए भेजे गए थे, जिनके साथ संबंधित डॉक्टरों का इलाज का कोई संबंध नहीं था.

हैदराबाद में हो सकता है मोहम्मद

विभाग का आरोप है कि कई डॉक्टरों की पहचान का इस्तेमाल इस तरह किया गया, जिससे लैब की ओर से भेजे गए दावे सही और वैध दिखाई दें. अब अमेरिकी अधिकारियों ने मोहम्मद को भगोड़ा घोषित कर दिया है. उनका कहना है कि उन्हें शक है कि वह भारत के हैदराबाद में हो सकता है. इस बीच, स्वास्थ्य विभाग और FBI उसके खिलाफ आपराधिक मामले की जांच कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने मोहम्मद के कथित नियंत्रण वाले बैंक अकाउंट से करीब 60 लाख डॉलर पहले ही जब्त कर लिए हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीय मूल के कपल ने अमेरिकी यूनिवर्सिटी को दान दिए 191 करोड़, नाम पर बनेगा AI कॉलेज, इंडिया में कहां से की पढ़ाई?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Crime News, Indian Criminals In US, US Crime News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com