बेवफाई के शक में अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में एक भारतीय व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. मीडिया में रविवार को आई खबर में यह कहा गया है. खबर के मुताबिक पिछले साल नौ सितंबर को यूगेश सी एस (44) ने अपनी पत्नी विद्या चंद्रन (44) की उसके दफ्तर के पार्किंग क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकू मार कर हत्या कर दी थी. इस मामले की अदालत में सुनवाई चल रही थी.
दुबई में कारोबारी भारतीय दंपति की पाकिस्तानी शख्स ने की बेरहमी से हत्या : रिपोर्ट
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
समाचार पत्र 'गल्फ न्यूज' की खबर के अनुसार केरल से ताल्लुक रखने वाली विद्या उस रात ओणम मनाने के लिये बच्चों के साथ भारत रवाना होने वाली थी. समाचार पत्र के मुताबिक विद्या के परिवार का आरोप है कि उसका पति कई साल से उसे प्रताड़ित कर रहा था. यूगेश ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है.
अबुधाबी में अपने फ्लैट में मृत मिला भारतीय दंपति
आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार मृतका के मैनेजर ने गवाही में कहा कि उसने कई बार विद्या को फोन किया, लेकिन विद्या ने कोई जवाब नहीं दिया. फिर उन्होंने एक कर्मचारी को विद्या के बारे में पता करने के लिये कहा. भारतीय मैनेजर ने कहा, 'मैं बाहर निकला तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी थी. उन्हें चाकू मारा गया था और मुझे लगता है कि जब मैंने उन्हें देखा तब तक वह मर चुकी थीं.' पुलिस ने उसी दिन उसके पति को गिरफ्तार कर लिया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं