विज्ञापन

ईरान के मिसाइल हमलों के बीच खाड़ी में 90 लाख भारतीय, क्या बढ़ेगा खतरा?

यूएई और खाड़ी के अन्य देशों में रहने वाले भारतीयों में सबसे बड़ी संख्या केरल के लोगों की है. इसके बाद तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब जैसे राज्यों के नागरिक भारी तादाद में वहां काम कर रहे हैं.

ईरान के मिसाइल हमलों के बीच खाड़ी में 90 लाख भारतीय, क्या बढ़ेगा खतरा?
प्रतीकात्मक तस्वीर
AFP

पश्चिम एशिया में मिसाइल हमलों, धमाकों और युद्ध की उठती चिनगारियों ने पूरी दुनिया की सांसें अटका दी हैं. ईरान की ओर से दागी जा रही मिसाइलों और जहाजों पर हो रहे हमलों ने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है. इसकी आंच सीधे भारत के 90 लाख से अधिक नागरिकों पर पड़ रही है. कतर, ओमान, बहरीन, मिस्र, यूएई, सऊदी अरब, लेबनान, इजरायल और ईरान जैसे देशों में बसे करोड़ों भारतीय इस वक्त डर और अनिश्चितता के साये में हैं.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि युद्ध की यह आग और भड़कती है, तो खाड़ी क्षेत्र में रह रहे कितने भारतीय खतरे की जद में आएंगे?

किस देश में कितने भारतीय?

पश्चिम एशिया में भारतीय प्रवासियों की भूमिका बेहद अहम रही है. हालांकि, मौजूदा संकट के कारण यही विशाल आबादी अब सुरक्षा चिंताओं के घेरे में है.

खाड़ी में भारतीय आबादी का सबसे बड़ा ठिकाना यूएई है. यहां लगभग 43 लाख भारतीय रहते हैं, जो देश की कुल आबादी का करीब 35 प्रतिशत हैं. इनमें से 15% अबू धाबी में और बाकी 85% दुबई समेत अन्य 6 उत्तरी अमीरात में बसे हैं. वहीं कतर में 8.3 लाख से 8.5 लाख भारतीय निवासी हैं. यह कतर की कुल आबादी का 25% से 30% हिस्सा हैं और वहां का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय बनाते हैं. बहरीन में लगभग 3.25 लाख से 3.5 लाख भारतीय नागरिक निवास करते हैं. ये देश की कुल जनसंख्या का लगभग 20 प्रतिशत हैं.

बता दें जंग के मुहाने पर खड़े ईरान में करीब 10 हजार भारतीय मौजूद हैं, जबकि इजरायल में भी लगभग 10 हजार भारतीय नागरिक बसते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

ईरान ने UAE, कतर, बहरीन और जॉर्डन में US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें; खामेनेई के जनाजे के बाद एक्शन में तेहरान

किन शहरों में बसी है सबसे ज्यादा भारतीय आबादी?

खाड़ी के कुछ प्रमुख शहर ऐसे हैं, जिन्हें 'मिनी इंडिया' कहा जाए तो गलत नहीं होगा. युद्ध के हालात में इन बड़े शहरी केंद्रों पर खतरा सबसे ज्यादा बना हुआ हैय

  •  दुबई (यूएई): यहां सबसे अधिक लगभग 20 लाख भारतीय आबादी बसती है.
  •  अबू धाबी (यूएई): यूएई की राजधानी क्षेत्र में करीब 8 लाख भारतीय रहते हैं.
  •  शारजाह (यूएई): लगभग 7 लाख भारतीय नागरिकों का ठिकाना शारजाह है.
  •  दोहा (कतर): कतर की राजधानी दोहा और उसके आसपास 5 लाख से अधिक भारतीय प्रवासी रह रहे हैं.
  •  मनामा (बहरीन): बहरीन की राजधानी मनामा और मुहर्रक जैसे इलाकों में भारतीय समुदाय की घनी बस्ती है.

ईरान के कई शहरों में US की बमबारी, बुशहर से लेकर बंदर अब्बास तक धमाके; सिरिक में भी विस्फोट की आवाजें

विदेश मंत्रालय ने होर्मुज में हमले पर जताई निंदा

व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमले भारत के लिए चिंता का सबसे बड़ा कारण बने हुए हैं. हाल ही में ओमान तट के पास कमर्शियल वेसल GFS Galaxy पर हुए हमले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने निंदा की है.

विदेश मंत्रालय ने कहा, "जहाज पर मौजूद 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 1 भारतीय नागरिक अभी भी लापता है. इस क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं. हम एक बार फिर तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए बातचीत पूरी करने की मांग दोहराते हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता लौट सके. व्यावसायिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए."

यह भी पढ़ें: होर्मुज में कर्मिशयल जहाज पर हमला, एक भारतीय नागरिक लापता; MEA ने की निंदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Asia, Iran, Iran US War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com