विज्ञापन
This Article is From May 24, 2019

भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद किया: भारतीय राजदूत

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंध से मिली छूट की अवधि बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है.

भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद किया: भारतीय राजदूत
भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद किया: भारतीय राजदूत
वाशिंगटन:

अमेरिका के प्रतिबंधों से मिली छूट की अवधि इस महीने की शुरुआत में समाप्त होने के बाद भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है. अमेरिका में भारत के राजदूत ने यहां यह जानकारी दी.

इस कदम के बाद भारत एक और नया देश बन गया है जिसने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है. अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु समझौते से खुद को अलग करने के बाद उसके खिलाफ कई आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी.

हालांकि उसने आठ देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने पर प्रतिबंधों से छूट दी थी. इस छूट की अवधि मई महीने की शुरुआत में समाप्त हो गई.

इस देश में सिर्फ 77 रुपये में मिल रहा है खूबसूरत घर, बस पूरी करनी होगी ये एक छोटी-सी शर्त

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंध से मिली छूट की अवधि बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है. उन्होंने कहा कि अप्रैल में भारत ने ईरान से खरीदे जाने वाले कच्चे तेल की मात्रा करीब 2.5 अरब टन से घटाकर एक अरब टन कर दी थी.

श्रृंगला ने कहा, ‘‘हम यह समझते हैं कि यह अमेरिका के लिए एक प्राथमिकता है, हालांकि हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी है क्योंकि हमें सच में वैकल्पिक स्रोत की तलाश करने की जरूरत है.''

इस देश में चुनावी नतीजों से भड़के समर्थकों ने किया पुलिस पर पथराव...250 से ज्यादा गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि भारत ने ईरान के साथ ही वेनेजुएला से भी कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है.

VIDEO: और महंगा हो सकता है तेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oil, Petrol And Diesel Price, Petrol Price, Petrol Diesel, Crude Oil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com