विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

लद्दाख में सड़क निर्माण की मंजूरी देकर भारत ने खुद अपने ही चेहरे पर तमाचा जड़ा है- चीन

भारत द्वारा लद्दाख में पांगोंग झील पास सड़क निर्माण के फैसले पर चीन ने कहा है कि सड़क निर्माण को मंजूरी देकर भारत ने अपने मुंह पर थप्पड़ मारा है.

लद्दाख में सड़क निर्माण की मंजूरी देकर भारत ने खुद अपने ही चेहरे पर तमाचा जड़ा है- चीन
लद्दाख में पांगोंग झील के पास भारत ने सड़क निर्माण को मंजूरी दी है (फाइल फोटो)
  • लद्दाख में पांगोंग झील पास सड़क बनाने का फैसला लिया भारत ने
  • सड़क निर्माण संगठन (बीआरओ) को सड़क निर्माण की जिम्मेदारी
  • भारत के फैसले से बौखलाया चीन, कहा- तनाव और ज्यादा बढ़ेगा
नई दिल्ली: डोकलाम मुद्दे पर भारत और चीन के बीच आपसी संबंधों में आई खटास के बीच आज चीन ने फिर जहर उगला है. भारत द्वारा लद्दाख में पांगोंग झील पास सड़क निर्माण के फैसले पर चीन ने कहा है कि सड़क निर्माण को मंजूरी देकर भारत ने अपने मुंह पर थप्पड़ मारा है.

यह भी पढ़ें:  लद्दाख: लोहे की रॉड लेकर चीनी सेना ने की घुसपैठ, भारतीय जवानों ने रोका तो शुरू कर दी पत्थरबाजी

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चूनींग ने यह प्रतिक्रिया उस फैसले पर दी है, जिसमें भारत के गृह मंत्रालय ने पांगोंग झील से सिर्फ 20 किलोमीटर दूर एक सड़क के निर्माण को मंजूरी दी है, जिनमें से एकतिहाई सीमा के भारत की तरफ है और यह एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है. चीनी प्रवक्ता ने यह भी चेतावनी दी है कि भारत का यह फैसला सिक्कम में सड़क निर्माण को लेकर भारत के साथ पैदा हुए तनाव को और ज्यादा बढ़ावा देगा.

चीन ने कहा कि चीन की सड़क निर्माण योजना पर भारत गहरी नजर रखे हुए है, जबकि खुद सड़क निर्माण कर रहा है. इससे भारत की नीतियों में विरोधाभास साफ दिखाई देता है कि भारत कहता कुछ और है तथा करता कुछ और. 

VIDEO: चीनी सैनिकों की पत्थरबाजी का वीडियो हुआ VIRAL
बता दें कि 15 अगस्त के दिन लद्दाख के जिस इलाके में भारत और चीनी सेना के बीच तनाव पैदा हुआ था, वहां भारत ने सड़क निर्माण का फैसला लिया है. सड़क निर्माण संगठन (बीआरओ) को सड़क निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है. (IANS की रिपोर्ट)



 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pangong Lake In Ladakh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com