लद्दाख भारत के सबसे ठंडे इलाकों में से एक है और दुनियाभर के पर्यटकों को इसकी खूबसूरती आकर्षित करती है. अब लद्दाख के इकोसिस्टम के रूप में संवेदनशील क्षेत्रों में सुपर बाइक चलाने और स्टंट करने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक यूट्यूबर कानूनी मुसीबत में फंस गया है. कंटेंट क्रिएटर अली आलियान इकबाल पर पैंगोंग झील के पास और नुब्रा रेत के टीलों में स्टंट करने के चलते भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 125 और 292 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो दोनों ही अपने नाजुक क्षेत्र होने के कारण संरक्षित क्षेत्र हैं. अली के यूट्यूब पर 2.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 428 हजार फॉलोअर्स हैं.
लद्दाख को नुकसान पहुंचाने पर शिकायत दर्ज (Case against YouTuber for bike stunts in Ladakh)
इस बाबत लेह जिला पुलिस ने एक एक्स पोस्ट जारी किया है, जिसमें लिखा है, 'एक युवक पर बीएनएस 2023 की धारा 125 और 292 के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि उसने पैंगोंग झील और नुब्रा रेत के टीलों के प्रतिबंधित क्षेत्रों में खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट किए और लद्दाख के संवेदनशील क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाने काम किया, यहां पर्यटकों को लद्दाख के संरक्षण के लिए स्थानीय कानूनों का पालन करने का आदेश है'. बता दें, अली ने इंस्टाग्राम बायो में खुद को एक राइडर, बॉडीबिल्डर और बॉक्सर बताया है. उसने लद्दाख में अपनी राइड्स की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे, जिस पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए इशे गैर-जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उसके खिलाफ एक्शन लेने की गुहार लगाई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोगों ने बाइकर को लिया आड़े हाथ (YouTuber bike stunts in restricted zones of Ladakh)
इन तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद एक नाराज यूजर ने अली को आड़े हाथों लिया और कहा, 'तुम्हारे जैसे लोगों की वजह से दूसरे लोग टूरिस्ट प्लेस पर शांति का आनंद नहीं ले पाते हैं, अगर तुम्हें पानी में बाइक चलाने का इतना शौक है, तो मेरे साथ आओ, मैं तुम्हें लद्दाख में पानी पार करने के सही तरीके दिखाऊंगा, लेकिन ऐसा मत करो'. दूसरे यूजर ने पूछा, 'आप प्रकृति को क्यों नष्ट कर रहे हैं? गौरतलब है कि अपने खूबसूरत लेकिन नाज़ुक प्राकृतिक दृश्यों के लिए मशहूर लद्दाख पर बढ़ते पर्यटन का दबाव बढ़ रहा है. अधिकारियों और पर्यावरणीय ग्रुप्स ने बार-बार पर्यटकों से निर्धारित रास्तों का पालन करने और संरक्षित क्षेत्रों में जाने से बचने का आग्रह किया है.
ये भी पढ़ें: अस्पताल के बेड पर लेटे अंकल का हो रहा था चेकअप, रील बनाने में मगन दिखीं आंटी, लोग बोले- शादी सच में खतरनाक है!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं