विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2017

काठमांडू को दिल्ली, कोलकाता से जोड़ने वाले रेल संपर्क का इच्छुक है भारत : सुरेश प्रभु

Also Read in
काठमांडू को दिल्ली, कोलकाता से जोड़ने वाले रेल संपर्क का इच्छुक है भारत : सुरेश प्रभु
रेल मंत्री सुरेश प्रभु (फाइल फोटो)
काठमांडू: भारत ने सोमवार को कहा कि वह नेपाल की राजधानी काठमांडू से नई दिल्ली और कोलकाता को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने का इच्छुक है. चीन के नेपाल में अपनी रणनीतिक पकड़ बनाने के प्रयासों के बीच भारत ने सीमा पार संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया है.

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा, 'हम काठमांडू को दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने वाले रेलवे ट्रैक जल्द से जल्द बिछाने की जरूरत है.' प्रभु ने सोमवार को नेपाल बुनियादी ढांचा सम्मेलन 2017 को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम जल्द ये दो रेल ट्रैक बिछा पाते हैं तो इससे नेपाल का भारत के साथ संपर्क बढ़ेगा.' यह सम्मेलन सोमवार को काठमांडू में संपन्न हुआ.

रविवार को भारत ने नेपाल को ढांचागत परियोजनाओं के लिए 34 करोड़ डॉलर का सस्ता कर्ज देने की प्रतिबद्धता जताई थी.
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 'नेपाल बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन 2017' में इस बारे में नेपाल के आयोजना मंत्री रमेश लेखक के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए. इसके तहत भारत ने नेपाल में एक पुल परियोजना और 15 सड़क परियोजनाओं के लिए कुल मिलाकर 34 करोड़ डॉलर के रियायती ऋण की प्रतिबद्धता जताई है. प्रभु ने नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से भी शिष्टाचार भेंट की थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नेपाल, Nepal, काठमांडू, Kathmandu, भारत-नेपाल रेल संपर्क, India-Nepal Rail Link, सुरेश प्रभु, Suresh Prabhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com