विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2018

पाकिस्‍तान के स्‍वतंत्रता दिवस से पहले शपथ लेंगे इमरान खान

इमरान की पार्टी तहरीके इंसाफ ने इस बात कर खुशी जताई है कि तमाम विपक्षी पार्टयों ने ऑल पार्टी कांफ्रेंस में फैसला किया कि वे शपथ ग्रणह समारोह में शामिल होंगी.

Also Read in
पाकिस्‍तान के स्‍वतंत्रता दिवस से पहले शपथ लेंगे इमरान खान
इमरान खान (फाइल फोटो)
  • अभी तक गजेट नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है
  • चुनाव आयोग के निर्देश का इमरान की पार्टी ने समर्थन किया है
  • इमरान खान की राह में कोई रोड़ा नज़र नहीं आ रहा
नई दिल्‍ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर इमरान खान 14 अगस्त से पहले शपथ लेंगे. ये कहा है कि उनकी पार्टी के नेता नईमुल हक़ ने. 14 अगस्त को पाकिस्तान अपनी आज़ादी का दिन मनाता है. ज़ाहिर है इमरान खान इस दिन देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पाकिस्तान का झंडा फहराना चाहेंगे. इमरान की पार्टी तहरीके इंसाफ ने इस बात कर खुशी जताई है कि तमाम विपक्षी पार्टयों ने ऑल पार्टी कांफ्रेंस में फैसला किया कि वे शपथ ग्रणह समारोह में शामिल होंगी. वैसे ये कांफ्रेंस चुनावी धांधली को लेकर इमरान खान के खिलाफ मोर्चाबंदी करने की ख़ातिर बुलाई गई थी. शपथ में हिस्सा लेने को विपक्षी पार्टियों के सकारात्मक रवैय्ये के तौर पर देखा जा रहा है.

पाकिस्तान चुनाव के नतीजे तो सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक गजेट नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है. अमूमन मतदान के तीन दिन बाद नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाता है लेकिन ऐसा इस बार नहीं हुआ है. पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने तमाम जीते हुए सांसदों को तीन दिन के भीतर अपनी संपत्ति का ब्योरा देने को कहा है. ये भी कहा कि चुनाव में कितने पैसे खर्च किए इसका हिसाब दें.

यह भी पढ़ें : इमरान की आधी अधूरी जीत की कहानी, क्‍या सेना की मेहरबानी...

इमरान खान भ्रष्टाचार के खिलाफ बात करते हुए इस तरह के क़दमों की वक़ालत करते रहे हैं. चुनाव आयोग के निर्देश का इमरान खान की पार्टी ने समर्थन किया है. एक बार तमाम जीते उम्मीदवारों की तरफ से जमा खर्च का ब्योरा मिल जाने के बाद ही नोटिफिकेशन जारी होगा. तहरीक़े इंसाफ़ को 116 सीटें मिली हैं.

यह भी पढ़ें : इमरान खान की जीत पर भारत ने कहा, नई सरकार से हमें समृद्ध और प्रगतिशील पाकिस्तान की चाह

बाकी समर्थन के लिए आज़ाद सांसदों और छोटी पार्टियों से बातचीत चल रही है. निर्दलीय सांसदों के पास दस अगस्त का वक्त है कि वे किस पार्टी का समर्थन करने जा रहे हैं ये बताएं. ये प्रकिया भी दस अगस्त कर पूरी हो जाएगी. इमरान खान की राह में कोई रोड़ा नज़र नहीं आ रहा.

VIDEO: सत्ता की पिच पर इमरान की मुश्किलें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Elections 2018, Imran Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com