अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की तरफ से पाकिस्तान को बड़ी राहत मिली है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के बोर्ड ने बुधवार को पाकिस्तान के लिए 3 बिलियन डॉलर के बेलआउट कार्यक्रम को मंजूरी दे दी. IMF की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तान की मदद के लिए तुरंत लगभग 1.2 बिलियन डॉलर का वितरण किया जाएगा.गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार नकदी की समस्या से जूझ रहा है. धन की पहली किश्त वितरित करने से पहले बोर्ड की मंजूरी की आवश्यकता थी, बाकी रकम बाद में किश्तों में दी जाएगी.
बताते चलें कि हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से यह “गारंटी” मांगी थी कि देश में आम चुनाव निर्धारित समय पर करवाए जाएं. पाकिस्तान के लिए ‘स्टैंडबाय अरेंजमेंट' (एसबीए) की समीक्षा और संभवतः इस समर्थन देने के लिए आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड की बैठक से पहले इमरान खान ने यह मांग की थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच महीनों की लंबी बातचीत के बाद 29 जून को देश को तीन अरब अमेरिकी डॉलर का राहत पैकेज देने को लेकर समझौता हुआ था. पाकिस्तान को दिए जाने वाले कर्ज की समीक्षा के लिए आईएमएफ का कार्यकारी बोर्ड 12 जुलाई को बैठक करेगा.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं