विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2018

जरूरत पड़ी तो रूस पर लगाएंगे प्रतिबंध - डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस के प्रति अब तक उनसे ज्यादा सख्त हमला किसी ने नहीं बोला है और अगर जरूरत पड़ी तो रूस पर प्रतिबंध भी लगाया जाएगा.

जरूरत पड़ी तो रूस पर लगाएंगे प्रतिबंध - डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
वाशिंगटन:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस पर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि रूस के प्रति अब तक उनसे ज्यादा सख्त हमला किसी ने नहीं बोला है और अगर जरूरत पड़ी तो रूस पर प्रतिबंध भी लगाया जाएगा. दूसरी तरफ उन्होंने डेमोक्रेट्स द्वारा 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार में रूस के दखल के आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया है और इसे छलावा करार दिया है। 

फ्लोरिडा में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ संवाददाता सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुख्य धारा की मीडिया रूस के खिलाफ उठाए गए कदमों को देख नहीं पा रही है, लेकिन जब रूस पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत पड़ेगी लगाया जाएगा. हालांकि ट्रंप ने रूस के साथ संबंधों को लेकर कहा कि यह अच्छी बात है. इसमें कुछ भी बुरा नहीं है. डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया के रवैये पर भी गुस्सा जाहिर की और कहा कि मैं चाहे जो करूं, कितना भी कठोर कदम उठाऊं, वह मीडिया के लिए कठोर नहीं होता है. क्योंकि उनकी सोच है यही है.  


यह भी पढ़ें ः ट्रंप बोले- किम जोंग के साथ बैठक पर नॉर्थ कोरिया से सीधे बातचीत कर रहा है अमेरिका 

चुनाव प्रचार में रूस के दखल के आरोपों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट्स अपने नुकसान की भरपाई के लिए जानबूझ कर बेवजह ऐसे आरोप लगा रहे हैं. जांच जारी है और हम सभी दस्तावेज मुहैया करा रहे हैं. अभी तक करीब 14 लाख पेज के दस्तावेज सौंपे हैं.  उन्होंने कहा कि जहां तक जांच की बात है मेरे जैसा पारदर्शी कोई नहीं रहा है. मैंने अपने वकीलों से कहा है कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरती जाए. ताकि सच्चाई सामने आ सके और जांच जल्द से जल्द खत्म हो सके. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donad Trump, Russia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com