विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2012

महाराज बनने के लिए अब मुझसे सब्र नहीं होता : प्रिंस चार्ल्स

लंदन: ब्रिटेन के तख्त के दावेदार और सबसे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे प्रिंस चार्ल्स ने पहली बार अपने बेकरारी का इजहार करते हुए कहा है कि अब उनसे सब्र नहीं हो रहा है और वक्त बीता जा रहा है। इससे लगता है कि वह अब महाराज बनने के लिए और अधिक इंतजार करना नहीं चाहते।

64-वर्षीय प्रिंस चार्ल्स ने संकेत दिया कि वह पहले ही जिंदगी के 60 साल बिता चुके हैं और उन्हें डर है कि महाराज के रूप में उनका कार्यकाल बहुत छोटा होगा। डम्फ्राइज हाउस के दौरे के दौरान प्रिंस चार्ल्स ने लोगों के साथ बातचीत के दौरान इस संबंध में सवाल किए जाने पर मजाकिया लहजे में कहा, बेसब्र? मैं? क्या कह सकता हूं। हां, निश्चित बात है कि मैं बेसब्र हूं।

उन्होंने कहा, जल्द ही मेरा समय समाप्त हो जाएगा। वर्ष 2008 में वह ब्रिटेन के इतिहास में तख्त के लिए सबसे अधिक समय तक इंतजार करने वाले प्रिंस बन गए थे। उनके परिवार में लोग दीर्घायु रहे हैं। महारानी इस समय 86 साल की हैं और उनकी सेहत आज भी काफी अच्छी है, जबकि महारानी एलिजाबेथ और क्वीन मदर का 101 साल की उम्र में निधन हुआ।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com