विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2019

गुस्सैल पति ने पत्नी की काट दी नाक और उड़ाए सिर के बाल, कसूर सिर्फ इतना कि बेटी से...

शाजिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी की ससुराल गई थी, तभी उसका पति आ गया. वह उसे वापस घर ले आया, दरवाजा बंद किया और उसे प्लास्टिक के पाइप से पीटा.

गुस्सैल पति ने पत्नी की काट दी नाक और उड़ाए सिर के बाल, कसूर सिर्फ इतना कि बेटी से...
पाकिस्तान में पति ने पत्नी की काटी नाक, पत्नी अस्पताल में भर्ती, पति फरार
लाहौर:

पाकिस्तान (Pakistan) में एक आदमी ने अपनी पत्नी के साथ लड़ाई के बाद कथित रूप से उसकी नाक काट दी और सिर के बाल साफ कर दिए. समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसियों ने उस महिला शाजिया को बचाया और पुलिस को खबर दी. पुलिस ने महिला को लाहौर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है.

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शाजिया का पति सज्जाद अहमद उसे अक्सर प्रताड़ित करता था. वह उसे छोटे-मोटे घरेलू मामलों में पाइप और लोहे की छड़ से पीटता था. पड़ोसियों ने कई बार उसे बचाया.

डॉन ने बताया है कि उसे चेहरे की एक जटिल सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसे नकली नाक लगाएंगे.

शाजिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी की ससुराल गई थी, तभी उसका पति आ गया. वह उसे वापस घर ले आया, दरवाजा बंद किया और उसे प्लास्टिक के पाइप से पीटा.

उसने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके पति ने एक चाकू उठाई और उसकी नाक काट दी. पति की तलाश जारी है, जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया.

दुनिया से खबरें और भी हैं...

अमेरिका में हर छठा शख्स भारतीय, 60 प्रतिशत प्रवासी एशियाई : रिपोर्ट

विंग कमांडर अंजलि सिंह विदेश में भारतीय मिशन में पहली महिला सैन्य राजनयिक नियुक्त

अमेरिकी सांसद ने कश्मीर में 'जारी पाबंदियों' पर जताई चिंता, कहा- 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और...'

पाकिस्तानी हिंदू लड़की की होस्टल में मिली लाश, परिवार का आरोप - सुसाइड नहीं हत्या है ये

हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट ने NASA एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में लगाया फोन, पूछा - क्या देखा विक्रम लैंडर?

VIDEO: प्राइम टाइम : पति की पैतृक संपत्ति में पत्नी का हक कितना जायज?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Husband Cuts Wife, Husband Cuts Wife Nose, Pakistan, Husband Wife Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com