विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2013

अमेरिका के कोलोराडो में बाढ़, सैकड़ों लापता

अमेरिका के कोलोराडो में बाढ़, सैकड़ों लापता
कोलोराड में आई बाढ़ में बही सड़क का दृश्य
अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ में कई सेलफोन टावरों के क्षतिग्रस्त हो जाने से पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम प्रभावित हुआ है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लॉस एंजिलिस: अमेरिका के कोलोराडो में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए आपात राहत कर्मियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। बाढ़ में 500 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है।

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ में कई सेलफोन टावरों के क्षतिग्रस्त हो जाने से पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम प्रभावित हुआ है। बॉल्डर शहर में बाढ़ से पहले ही कम से कम चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी और शनिवार को 60 साल की एक महिला भी बह गई। लैरीमर काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि इस महिला को मृत मान लिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका में बाढ़, कोलोराडो बाढ़, US Flood, Colorado Floods
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com