- सीआईए ने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए पहली बार घोस्ट मरमर नामक गुप्त तकनीक का इस्तेमाल किया है
- यह तकनीक लॉन्ग-रेंज क्वांटम मैग्नेटोमेट्री से दिल की धड़कन के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फिंगरप्रिंट का पता लगाती है
- एआई सॉफ्टवेयर की मदद से शोर-शराबे में भी इंसान की धड़कन के संकेतों को अलग से पहचाना जाता है
अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते तक कोई युद्ध नहीं होगा. दोनों देशों के बीच आपसी सहमति के बाद सीजफायर की घोषणा के बाद तेल के कच्चे तेल के दाम भी गिरे हैं. इस बीच ईरान के चंगुल से बचकर आए अमेरिका के फाइटर जेट के पायलट की एक और कहानी पता चली है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सीआईए (CIA) ने ईरान में फंसे अमेरिकी वायुसैनिक (Airman) को बचाने के लिए "घोस्ट मरमर" (Ghost Murmur) नाम के एक गुप्त तकनीक का इस्तेमाल किया था. यह तकनीक दिल की धड़कन ढूंढने के लिए एआई (AI) का उपयोग करती है.
पहली बार उपयोग में लाई गई, कैसे काम करती है?
न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इस गुप्त तकनीक का कथित तौर पर पहली बार युद्ध के मैदान (Field) में उपयोग किया गया है.रिपोर्ट में बताया गया है कि यह तकनीक 'लॉन्ग-रेंज क्वांटम मैग्नेटोमेट्री' का उपयोग करके मानव हृदय की धड़कन के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फिंगरप्रिंट का पता लगाती है, फिर उस डेटा को एआई सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ा जाता है ताकि आसपास के शोर-शराबे के बीच से इंसान की धड़कन के संकेतों को अलग से पहचाना जा सके.
यह भी पढ़ें- हॉर्मुज खुलते ही तेल की कीमतों में तेज गिरावट, सीजफायर से बाजार में भी उछाल, लेकिन खतरा अभी बाकी
नाम ऐसा क्यों रखा गया?
सूत्र ने बताया कि यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे किसी बड़े स्टेडियम में एक आवाज को सुनना, फर्क बस इतना है कि यहां स्टेडियम एक हजार वर्ग मील में फैला रेगिस्तान है. सूत्रों ने आगे कहा कि सही परिस्थितियों में, अगर आपका दिल धड़क रहा है, तो हम आपको ढूंढ निकालेंगे.
यह नाम सोच-समझकर रखा गया है.'मरमर' (Murmur) दिल की धड़कन की लय के लिए इस्तेमाल होने वाला एक डॉक्टरी शब्द है.वहीं 'घोस्ट' (Ghost) का मतलब ऐसे व्यक्ति को खोजने से है, जो व्यावहारिक तौर पर पूरी तरह गायब हो चुका हो.
NEW: The CIA used a secret tool called "Ghost Murmur" that uses AI to find heartbeats to rescue the U.S. airman who was stranded in Iran, according to the New York Post.
— Collin Rugg (@CollinRugg) April 7, 2026
The secret technology was allegedly used for the first time in the field, according to the Post.
"The… pic.twitter.com/3IOmUgQIte
सीआईए (CIA) के निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने सोमवार को इस तकनीक की ओर इशारा करते हुए कहा कि सीआईए के पास अद्वितीय क्षमताएं" (unique capabilities) हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह वह सब कुछ नहीं बता सकते जो आप जानना चाहते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा किया कि सीआईए ने उस अधिकारी का पता लगभग 40 मील दूर से ही लगा लिया था.
यह भी पढ़ें- ट्रंप झुके या मोज्तबा? ईरान और अमेरिका के बीच आखिरी घंटों में संघर्षविराम पर कैसे बनी बात, जानें इनसाइड स्टोरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं