इजरायली सेना ने सोमवार को गाजा के दक्षिण में स्थित राफा शहर में एक विशेष ऑपरेशन चलाकर दो बंधकों को रिहा करवाया है. अक्टूबर में दक्षिणी इज़रायल पर हमास के हमलों के दौरान 253 लोगों का अपहरण किया गया था. इन 253 बंधकों में 61 वर्षीय फर्नांडो मार्मन और 70 वर्षीय लुईस हर शामिल थे. जिन्हें अब हमास की कैद से रिहा करवा लिया गया है. इजरायली सेना के अनुसार, आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्सेज), शिन बेट और स्पेशल पुलिस यूनिट ने राफा में एक जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इन्हें रिहा करवाया.
“The hostages are in our hands, safe and sound”
— Israel Defense Forces (@IDF) February 12, 2024
🔴WATCH the moment hostages Fernando Simon Marman and Luis Har were rescued during the operation in Rafah yesterday: pic.twitter.com/1OXsHf9F9W
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आईडीएफ ने एक्स पर इनकी रिहाई का वीडियो जारी कर लिखा कि "बंधक हमारे साथ हैं, सुरक्षित और स्वस्थ हैं". वह क्षण देखें जब कल राफा में ऑपरेशन के दौरान बंधकों फर्नांडो साइमन मार्मन और लुइस हर को बचाया गया था.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा हमास की संघर्ष विराम शर्तों को अस्वीकार करने और दक्षिणी गाजा शहर में हमले बढ़ाने का संकल्प व्यक्त करने के बाद गाजा पट्टी के राफा में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई को ‘‘अविश्वसनीय'' बताया है और कहा है कि वह युद्ध में संघर्ष विराम के लिए इजरायल तथा हमास पर लगातार दबाव डालने का काम कर रहा है.
वहीं गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी गुर्गों और इजरायली सेना के बीच युद्ध में कम से कम 28,064 लोग मारे गए हैं. हमास शासित गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि नए आंकड़े में पिछले 24 घंटों में हुई 117 मौतें शामिल हैं. सात अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में कुल 67,611 लोग घायल हुए हैं.
ये भी पढ़ें- "प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से निगरानी की..." : कतर से नौसेना के पूर्व कर्मियों की वापसी पर केंद्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं