कोविड-19 के मामलों में धीरे-धीरे हो रही कमी के बाद अब हांगकांग के मंत्री कैरी लैम ने सोमवार को जानकारी दी कि वे अमेरिका और ब्रिटेन सहित नौ देशों से अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर शुरू करने जा रहे हैं. बता दें कि कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के चलते हांगकांग ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और भारत सहित उच्च जोखिम वाले आठ देशों से उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया था और फरवरी में एक नौवां नेपाल भी जोड़ा था. हालांकि सामाजिक दूरी के उपायों को कड़ा करने के बावजूद संक्रमण तेजी से फैला और तीन महीने में हांगकांग में एक मिलियन से अधिक मामले और 5,600 मौतें दर्ज की गई. सोमवार को लैम ने कहा कि 1 अप्रैल से हांगकांग नौ देशों से उड़ान से प्रतिबंध हटा रहा है.
कोरोनावायरस अपडेट : भारत में पिछले 24 घंटे में 1,549 नए COVID-19 केस, कल से 12 फीसदी कम
बता दें कि इससे पहले भारत सरकार ने देश से आने-जाने वालीं सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स (International Flights) को 27 मार्च से उड़ान की मंजूरी दे दी है. सरकार ने कहा है कि ये अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन विदेशी उड़ानों के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा तय दिशानिर्देशों के तहत ही होगा. नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा इसको लेकर दिशानिर्देश जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि 23 मार्च 2020 को सभी शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक उड़ानों के परिचालन को निलंबित किया गया था. इसको लेकर 19 मार्च 2020 को सर्कुलर जारी किया गया था. इसके बाद 28 फरवरी 2022 को ताजा सर्कुलर के तहत भारत आने-जाने वाली व्यावसायिक यात्री सेवाओं को अग्रिम आदेश तक निलंबित रखा गया था.
-
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं