विज्ञापन

फिल्म में कॉमेडी, असल जिंदगी में कटखनी! हॉलीवुड एक्ट्रेस ने हवाई जहाज में फिर काटी दांत, गिरफ्तार

'लीगली ब्लॉन्ड' और 'क्रूअल इंटेंशन्स' जैसी फिल्मों की स्टार सेल्मा ब्लेयर को प्लेन से उतरने के बाद गिरफ्तार किया गया. उसके बाद हॉस्पिटल ले जाते समय भी 54 साल की ब्लेयर ने कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी और नर्स के साथ भी मारपीट की.

फिल्म में कॉमेडी, असल जिंदगी में कटखनी! हॉलीवुड एक्ट्रेस ने हवाई जहाज में फिर काटी दांत, गिरफ्तार
Selma Blair एक बार फिर फ्लाइट में हिंसक व्यवहार करने के लिए जेल पहुंची (फाइल फोटो- एएफपी)

हॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने हिंसक व्यवहार के लिए जानी जाती हैं, आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक को दांत काटने के लिए जाती हैं. उन्होंने फिर से वही काम किया है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क शहर जाने वाली एक फ्लाइट में हुई झड़प के बाद अमेरिकी एक्ट्रेस सेल्मा ब्लेयर को गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना में केबिन क्रू के कम से कम दो मेंबर घायल हो गए हैं. अमेरिकी मीडिया ने बताया कि ब्लेयर ने एक फ्लाइट अटेंडेंट को मुक्का मारा और दूसरे को काट लिया.

'लीगली ब्लॉन्ड' और 'क्रूअल इंटेंशन्स' जैसी फिल्मों की स्टार ब्लेयर को रविवार देर रात जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया. उनकी डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट के उतरने के बाद पुलिस को एक पैसेंजर के हिंसक व्यवहार की सूचना मिली थी. हॉस्पिटल ले जाते समय भी 54 साल की ब्लेयर ने कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी और नर्स के साथ भी मारपीट की.

हालांकि ब्लेयर के एक प्रतिनिधि ने कहा कि उन्हें मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा, जिसके कारण ऐसा व्यवहार हुआ. "उतरने के बाद उन्हें तुरंत मेडिकल मदद मिली और अभी उनकी हालत स्थिर है." 

क्या आरोप लगा?

एक फेडरल न्यायिक सूत्र के अनुसार, FBI ने ब्लेयर को फ्लाइट में मारपीट का आरोपी ठहराते हुए समन जारी किया. सोमवार रात ब्लेयर पर सेकंड-डिग्री मारपीट के दो आरोप लगाए गए और उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया. इस मामले में अगली सुनवाई 19 जनवरी, 2027 को तय की गई है. वहीं डेल्टा के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन "बदतमीजी या गैर-कानूनी व्यवहार को लेकर जीरो टॉलरेंस रखती है, क्योंकि हमारे पैसेंजर्स और क्रू की सुरक्षा हमेशा सबसे पहले आती है."

यह पहला मामला नहीं है

2016 में भी एक फ्लाइट में इसी तरह के व्यवहार के बाद ब्लेयर को स्ट्रेचर पर डालकर प्लेन से उतारा गया था. उस घटना के बाद उन्होंने 'वैनिटी फेयर' को बताया था, "मैंने दवा के साथ शराब मिला ली थी, जिससे मैं बेहोश हो गई और मैंने ऐसी बातें कहीं और ऐसे काम किए जिनका मुझे गहरा अफसोस है."

इसके बाद उन्होंने 2022 में आई अपनी आत्मकथा में यह भी बताया कि उन्होंने कई मशहूर हस्तियों, जैसे केट मॉस, को काटा था. उनके अनुसार ऐसा अक्सर तब हुआ जब उन्होंने शराब पी रखी थी.

यह भी पढ़ें: अनाथ लड़की ने अपनी शादी की रात के लिए टीवी पर जाहिर की छोटी सी ख्वाहिश, मदद करने जुट गया पूरा देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hollywood, Selma Blair, Selma Blair Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com