पॉपुलर हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का 96 साल की उम्र में लॉस एंजिल्स स्थित घर पर निधन हो गया. 'स्टार ट्रेक' और 'एक्स-मेन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर अपने अंतिम पलों में परिवार और दोस्तों के बीच थे. एक्टर की फैमिली ने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर यह दुखद खबर फैंस के साथ शेयर करते हुए जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "हमें बहुत दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि सर पैट्रिक स्टीवर्ट का कल लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर पर निधन हो गया. वे अल्जाइमर रोग और लेवी बॉडी डिमेंशिया से जूझ रहे थे और अपने अंतिम समय में अपनी पत्नी सनी की देखरेख में थे. उनके आसपास परिवार और दोस्त मौजूद थे. वहां लाइव संगीत, प्रार्थनाएं, आंसू और हंसी-मजाक का माहौल था. उन्होंने अपने पूरे जीवन में हम सभी के लिए जो समर्पण दिखाया. उसी की वजह से उनके अंतिम पलों में इतनी गहरी भावनाएं देखने को मिलीं. उनके चेहरे पर जो शांति और सुकून था, उसे हम हमेशा याद रखेंगे. यह उनकी अद्भुत गरिमा की एक स्थायी निशानी है."
पोस्ट में आगे बताया गया, "यॉर्कशायर के वेस्ट राइडिंग स्थित मीरफील्ड के रहने वाले पैट्रिक स्टीवर्ट ने रॉयल शेक्सपियर कंपनी से अपने सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 6 दशकों तक ब्रॉडवे, सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया में एक शानदार करियर बनाया."
In lieu of flowers, memorial contributions may be made to: Johns Hopkins Alzheimer's Disease Research Center Fund https://t.co/luC5CdcWDy Alzheimer's Foundation of America Caregiver Resources https://t.co/zvNptfyuNd Photo Credit: Tommy Garcia https://t.co/XNncEVq56X
— Patrick Stewart (@SirPatStew) October 29, 2026
पैट्रिक स्टीवर्ट के परिवार में कौन कौन हैं
पैट्रिक स्टीवर्ट के परिवार में उनकी तीसरी पत्नी, गायिका सनी ओजेल हैं. इसके अलावा, उनकी पहली पत्नी और अभिनेत्री शीला फाल्कनर से उनके दो बच्चे, डैनियल और सोफिया भी हैं. निधन की खबर आते ही उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है.
पैट्रिक स्टीवर्ट को दी श्रद्धांजलि
'एक्स-मेन' फिल्म सीरीज में 'वुलवरीन' का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड सुपरस्टार ह्यू जैकमैन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज हमने मंच और पर्दे के एक महान कलाकार को खो दिया. मेरे लिए वह एक बेहतरीन दोस्त और एक शानदार इंसान थे. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. पैट्रिक स्टीवर्ट, मैं आपको हमेशा याद करूंगा."
पैट्रिक स्टीवर्ट की आखिरी फिल्म
पैट्रिक स्टीवर्ट को आखिरी बार 'एवेंजर्स: डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) फिल्म में देखा जाएगा, जो 17 दिसंबर, 2026 को भारत में रिलीज होगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि यह फिल्म पैट्रिक स्टीवर्ट को ट्रिब्यूट होगी.
ये भी पढ़ें- अर्जुन बिजलानी के कर्जत वाले फार्महाउस का इनसाइड वीडियो, 12,000 स्कवॉयर फीट में बना तारा विला, उगाई लौकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं