विज्ञापन

इजरायल की इस गुफा में 4 लाख साल पहले रहते थे आदिम मानव, ऐसे औजार मिले कि वैज्ञानिक रह गए हैरान

इजरायल में एक गुफा मिली है जिसका इस्तेमाल आज से 4 लाख साल पहले रहने वाले, निएंडरथल से पहले के इंसानों के पूर्वजों ने किया था.

इजरायल की इस गुफा में 4 लाख साल पहले रहते थे आदिम मानव, ऐसे औजार मिले कि वैज्ञानिक रह गए हैरान
इजरायल में मिले इस गुफा में 4 लाख साल पहले इंसानों के पूर्वज रहते थे (फोटो- इजरायल एंटीक्विटीज अथॉरिटी)
  • इजरायल में गुफा मिली है जिसका इस्तेमाल 4 लाख साल पहले इंसानों के पूर्वजों ने किया था
  • गुफा में 'अच्युलो-याब्रूडियन' संस्कृति से जुड़े चकमक पत्थर के औजारों मिले, जैसे कि कुल्हाड़ी, खुरचनी और ब्लेड
  • आदिममानव के बड़े समूह इन गुफाओं में एक साथ रहते थे, जंगली जानवरों का शिकार करते थे और आग का इस्तेमाल करते थे

सोचिए, अगर आपको कोई ऐसी गुफा मिल जाए जो 4 लाख साल पुरानी हो और जहां इंसानों के सबसे शुरुआती पूर्वजों के रहने के सबूत छिपे हों. सुनने में कमाल का लग रहा है न! इजरायल में वैज्ञानिकों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. खुदाई में एक ऐसी गुफा मिली, जिसने मानव इतिहास की कई पुरानी धारणाओं को बदल दिया. पहले तो इस गुफा को 2 लाख साल पुराना माना जाता था, लेकिन अब यहां मिले पत्थर के औजारों ने इसकी उम्र 4 लाख साल तक पहुंचा दी है. यहां इंसानों के पुर्वज रहते थे, पत्थर के औजारों का इस्तेमाल करते थे, आग को इस्तेमाल में लिया करते थे. चलिए आपको बताते हैं कि यह खोज इंसान की शुरुआत की कहानी को कैसे नए सिरे से लिखती है.

इजरायल में आखिर क्या मिला है?

इजरायल में पुरातत्वविदों को एक गुफा मिली है जिसका इस्तेमाल 4 लाख साल पहले रहने वाले, निएंडरथल से पहले के इंसानों के पूर्वजों ने किया था. यह उस कम ज्ञात दौर की उन चुनिंदा जगहों में से एक है, जहां तक वैज्ञानिक पहुंच पाए हैं. आपके मन में यह ख्याल आ सकता है कि आखिर यह निएंडरथल होते क्या थे. निएंडरथल का वैज्ञानिक नाम होमो निएंडरथलेंसिस है और यह हमारे सबसे करीबी प्राचीन मानव रिश्तेदार थे. वे लगभग 4 लाख से 40 हजार साल पहले पूरे यूरोप, मिडिल ईस्ट और मिडिल एशिया में रहते थे. ठंडे वातावरण में रहने के लिए उनका आज के इंसानों की तुलना में शरीर छोटा और गठीला होता था. 

गुफा के पास कंस्ट्रक्शन का काम हो रहा था (फोटो- इजरायल एंटीक्विटीज अथॉरिटी)

गुफा के पास कंस्ट्रक्शन का काम हो रहा था (फोटो- इजरायल एंटीक्विटीज अथॉरिटी)

यह गुफा उत्तरी इजरायल के फुरेइडिस शहर के बाहरी इलाके में है. इस गुफा के पास कंस्ट्रक्शन का काम होने वाला था तभी पुरातत्वविदों ने इसकी जांच करने का फैसला किया. CNN की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल एंटीक्विटीज अथॉरिटी के पुरातत्वविद कोबी वर्डी ने बताया कि वैसे तो इस गुफा को 1970 के दशक में ही खोज लिया गया था लेकिन तब शोधकर्ताओं का मानना ​​था कि इस गुफा का इस्तेमाल लगभग 2 लाख साल पहले किया गया था. लेकिन अब पता लगाया है कि यहां 4 लाख साल पहले भी लोग रहते थे.

इस गुफा में इसबार प्री-निएंडरथल होमिनिन की 'अच्युलो-याब्रूडियन' संस्कृति से जुड़े चकमक पत्थर के औजारों मिले हैं, जैसे कि हाथ की कुल्हाड़ी, खुरचनी और ब्लेड. वर्दी ने CNN को बताया कि यह पता चलना बहुत हैरानी की बात थी कि गुफा पहले सोचे गए समय से कहीं ज्यादा पुरानी है. इसका इस्तेमाल अच्युलो-याब्रूडियन संस्कृति के लोगों ने किया होगा, जो लगभग 4 लाख से 2.5 लाख साल पहले लेवांट या 'नियर ईस्ट' इलाके में रहते थे.
इस गुफा में 4 लाख साल पहले इंसानों के पूर्वज रहते थे (फोटो- इजरायल एंटीक्विटीज अथॉरिटी)

इस गुफा में 4 लाख साल पहले इंसानों के पूर्वज रहते थे (फोटो- इजरायल एंटीक्विटीज अथॉरिटी)

यहां मानव मिलकर शिकार करते थे और आग पकाकर खाते थे

इस गुफा में फैलो डियर (हिरण) और गजेल (शाकाहारी मृग) जैसे जानवरों की हड्डियां भी मिलीं. इससे पता चलता है कि आदिममानव के बड़े समूह इन गुफाओं में एक साथ रहते थे, जंगली जानवरों का शिकार करते थे और आग का इस्तेमाल करते थे.  हालांकि, अब तक इस दौर की खोजी गई किसी भी गुफा में इंसानों के कोई खास अवशेष नहीं मिले हैं.

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिक दराज में रखकर भूल गए थे 40 साल पुरानी खोज, अब पता चला- वो अंटार्कटिका के पहले डायनासोर की हड्डी थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Archaeology, Human Evolution, Human Evolution History
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com