विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2011

फैशन आइकन के रूप में चित्रण से हिना नाराज

पाकिस्तान की विदेशमंत्री हिना रब्बानी खार भारतीय मीडिया द्वारा फैशन आइकन के रूप में पेश किए जाने से बेहद गुस्से में हैं।
लाहौर: पाकिस्तान की विदेशमंत्री हिना रब्बानी खार ने भले ही नई दिल्ली का ध्यान अपनी ओर खींचा हो, लेकिन भारतीय मीडिया द्वारा फैशन आइकन के रूप में पेश किए जाने से शायद वह गुस्से में हैं। नई दिल्ली की तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज स्वदेश लौटी पाकिस्तान की सबसे युवा और प्रथम महिला विदेशमंत्री ने भारत के प्रमुख अखबारों में अपने कवरेज के बारे में पूछे जाने पर गुस्से में प्रतिक्रिया जाहिर की। हिना ने लाहौर हवाईअड्डा पहुंचने पर एक सवाल के जवाब में कहा, आप देख सकते हैं कि पापराजी हर जगह है। आपको (मीडिया का जिक्र करते हुए) इस तरह की चीजें नहीं करनी चाहिए। गौरतलब है कि उनकी नई दिल्ली यात्रा के दौरान मीडिया ने उनके फैशन पर करीबी नजर रखी।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हिना रब्बानी, फैशन आइकन, गुस्सा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com