विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2011

तय कार्यक्रम के अनुसार ही लौटेंगी रब्बानी

अमेरिका के साथ रिश्तों में खटास के बावजूद पाकिस्तान की विदेश मंत्री अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक ही पाकिस्तान लौटेंगी।
न्यूयॉर्क: अमेरिका के साथ रिश्तों में खटास के बावजूद पाकिस्तान की विदेश मंत्री अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक ही पाकिस्तान लौटेंगी। ये जानकारी सूत्रों ने एनडीटीवी को दी है। इससे पहले ये खबर आई थी कि आतंकवादी संगठन हक्कानी नेटवर्क के साथ आईएसआई के रिश्तों को लेकर अमेरिका से साथ तनातनी को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर को फौरन देश लौटने को कहा था हालांकि अमेरिका को लेकर पाकिस्तान की नाराजगी अभी बरकरार है। गिलानी एक सर्वदलीय बैठक भी करने जा रहे हैं ताकि दुनिया को ये संदेश दिया जा सके कि बाहरी खतरे से अपनी सुरक्षा के लिए पूरा पाकिस्तान एकजुट है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हिना रब्बानी, पाकिस्तान, कार्यक्रम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com