दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर में आपातकाल की घोषणा के तुरंत बाद भारी हिंसा शुरु हो गई. हिंसा के शुरुआती दौर में ही 10 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है. यहां से कई नाटकीय वीडियो भी सामने आए हैं. कई हथियारबंद नकाबपोश इक्वाडोर के TC टीवी स्टेशन में घुस गए. तब यहां लाइव प्रसारण चल रहा था. लाइव प्रसारण के दौरान ही गोली-धमाकों और चीखने चिल्लाने की आवाज़ आई. यहां काम करने वालों को बंदूक की नोंक पर फर्श पर बैठने और लेटने को मजबूर कर दिया गया. बाद में पुलिसकर्मियों ने हथियारबंद गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन पर आतंकवादी धाराओं में मुकद्दमा चलाया जाएगा.
इक्वाडोर में नशीली दवाओं के एक बड़े गिरोह लॉस चोनेरॉस का सरगना एडोल्फो मैकियस फिटो बंदरगाह शहर गुआयाकिल की जेल से दो दिन पहले भाग निकला. वह ड्रग्स कारोबार और हत्याओं के आरोप में 34 साल की जेल की सज़ा काट रहा था. फिटो का गिरोह इक्वाडोर के राष्ट्रपति प्रत्याशी रहे फर्नैंडो विलाविसेंसियो की हत्या तक कर चुका है. उसका भागना इक्वाडोर में ड्रग्स माफिआओं के खिलाफ अभियान को एक बड़ा झटका है. इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने यहां के 22 गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित कर 60 दिनों के आपातकाल की घोषणा कर दी. आपराधिक गुटों के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान चलाने का आदेश दिया है. रात 11 बजे के बाद नाइट कर्फ़्यू का आदेश दिया गया है. इसके बाद सड़क पर देखते ही गोली मारने का आदेश है. ड्रग्स माफ़िया और हथियारबंद गुटों ने इसके ख़िलाफ़ विद्रोह कर दिया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इक्वाडोर के कई शहरों की जेलों बंद गैंगस्टरों ने सुरक्षाकर्मियों पर धावा बोल दिया. कई पुलिस अधिकारियों को बंधक बना लिया. कई शहरों में अफ़रा तफ़री का माहौल है. हथियारबंद गुटों की गोलीबारी से बचने के लिए लोग इधर उधर भागते नज़र आए. राष्ट्रपति नोबोआ हिंसाग्रस्त इक्वाडोर में सशस्त्र आंतरिक संघर्ष की स्थिति की घोषणा की है.
इक्वाडोर ड्रग्स माफ़ियाओं के चंगुल में बुरी तरह फंसा है. इसकी वजह से यहां बड़े पैमाने पर हत्या होती है. अकेले 2023 में क़रीब 8 हज़ार हत्याएं हुई हैं. जेलों में भी ड्रग्स माफियाओं का बोलबाला है वे जेल के भीतर से ही ड्रग्स का कारोबार चलाते हैं. आए दिन जेलों के भीतर हिंसा होती रहती है. 2023 नवंबर में राष्ट्रपति बनने के बाद नोबोआ ने वादा किया कि वे देश में जारी हिंसा में कमी लाएंगे और इक्वाडोर को नशीली दवाओं से मुक्ति देंगे. लेकिन ड्रग्स कारोबार के सबसे बड़े गैंग के नेता फिटो के जेल से भागने के बाद राष्ट्रपति नोबोआ के लिए चुनौती बढ़ गई है. सिर्फ़ फिटो ही नहीं भागा है बल्कि एक और गिरोह लॉस लोबोस का सरगना फैब्रिकियो पिको के भी भागने की सूचना है. इस सब के बीच हिंसा पर काबू पाने की कोशिश जारी है.
ये भी पढ़ें -
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं