Israel Hamas War: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने गुरुवार को ओवल ऑफिस से राष्ट्र के नाम एक भावपूर्ण संदेश में कहा कि हमास (Hamas) और रूस (Russia) दोनों लोकतंत्रों को "नष्ट" करने पर तुले हैं. AFP के अनुसार, ओवल ऑफिस से बाइडेन ने यूक्रेन और इजराइल को महत्वपूर्ण अमेरिकी हित के रूप में सहायता देने का मामला उठाया. बाइडेन ने प्राइम-टाइम भाषण में कहा, हमास और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर (Vladimir Putin) पुतिन अलग-अलग संघर्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन वे इसे समान रूप से करते हैं. वे दोनों पड़ोसी लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं.
ओछी और भड़काऊ राजनीति होने नहीं दे सकते: बाइडेन
बाइडेन ने एक टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, "हम एक महान राष्ट्र के रूप में अपनी जिम्मेदारी के रास्ते में ओछी और भड़काऊ राजनीति होने नहीं दे सकते. हम हमास जैसे आतंकवादियों और पुतिन जैसे तानाशाहों को जीतने नहीं दे सकते और न ही देंगे. मैं ऐसा देने होने से इनकार करता हूं."
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
"अमेरिका के भविष्य के लिए एक स्मार्ट निवेश"
उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को कांग्रेस से यूक्रेन और इजरायल की मदद के लिए बड़े पैमाने पर फंडिंग को मंजूरी देने की बात करेंगे. इसके पीछे उन्होंने यह तर्क दिया कि यह एक वैश्विक नेता के रूप में अमेरिका के भविष्य के लिए एक निवेश होगा. 80 वर्षीय डेमोक्रेट ने ऐतिहासिक रेसोल्यूट डेस्क के पीछे से दिए गए अपने राष्ट्रपति पद के दूसरे भाषण में कहा "यह एक स्मार्ट निवेश है जो पीढ़ियों तक अमेरिकी सुरक्षा को लाभांश देगा."
युद्ध के बीच इस सप्ताह इजरायल की यात्रा से लौटने के बाद बाइडेन मतदाताओं और कट्टरपंथी रिपब्लिकन को जीतना चाहते हैं क्योंकि वह अगले साल यानी 2024 के चुनाव के लिए अपनी दावेदारी बढ़ा रहे हैं.
व्हाइट हाउस 100 बिलियन डॉलर कर सकती है जारी
कहा जा रहा है कि व्हाइट हाउस 100 बिलियन डॉलर के पैकेज जारी करने के लिए कांग्रेस से एक बड़ा अनुरोध कर रहा है. इसमें हमास के साथ युद्ध में इजरायल के लिए फंडिंग और रूसी आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई के लिए फंडिंग भी शामिल होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं