विज्ञापन

लंदन में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे और पाव-भाजी के लिए लगी घंटों लंबी लाइनें! देखें वीडियो

Haldiram London: भारत के मशहूर ब्रांड हल्दीराम ने लंदन के लिसेस्टर स्क्वायर में अपना पहला स्टोर खोल दिया है. छोले-भटूरे और मिठाइयों का स्वाद चखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ का वीडियो देखें.

लिसेस्टर स्क्वायर:

लंदन के दिल लिसेस्टर स्क्वायर में आजकल एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है. विदेशी सरजमी पर भारतीय स्वाद का ऐसा जादू चला है कि पूरा भारत वहीं सिमट आया हो. दरअसल, भारत के मशहूर स्नैक्स और मिठाई ब्रांड हल्दीराम ने लंदन में अपना पहला स्टोर खोला है, जिसे लेकर वहां रह रहे प्रवासियों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है.

लंदन में रहने वाले भारतीयों के लिए यह सिर्फ एक नया रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि अपने देश की यादों और विरासत का एक टुकड़ा है. चटपटे छोले-भटूरे, तीखी पाव-भाजी, लाजवाब मिठाइयां और हल्दीराम की मशहूर स्पेशल थाली का स्वाद चखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. इस स्वाद के दीवाने लोग घंटों तक लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन चेहरे पर शिकन के बजाय उत्साह है.

हजारों मील दूर लंदन की फिजाओं में घुली हमारे देसी मसालों की यह खुशबू साबित करती है कि दुनिया चाहे कितनी भी बदल जाए, भारतीय जायके का जादू हमेशा सिर चढ़कर बोलेगा.

ये भी पढ़ें : NEET रिजल्ट में भी लड़कियों का जलवा, 93% से ज्यादा छात्रों ने पहली बार में पास किया एग्जाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haldiram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com