विज्ञापन

UK में पली-बढ़ीं, US से ग्रेजुएशन, लंदन में हाई-प्रोफाइल जॉब... जानें कौन हैं हल्दीराम परिवार की नई बहू केनिशा पालीवाल

लंदन स्थित Delta Corp Holdings की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर केनिशा पालीवाल ने हल्दीराम समूह के उत्तराधिकारी विवेक अग्रवाल से नागपुर में भव्य शादी की. केनिशा ने Cornell और Columbia यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है.

UK में पली-बढ़ीं, US से ग्रेजुएशन, लंदन में हाई-प्रोफाइल जॉब... जानें कौन हैं हल्दीराम परिवार की नई बहू केनिशा पालीवाल
  • हल्दीराम ग्रुप के युवा उत्तराधिकारी विवेक अग्रवाल और केनिशा पालीवाल की नागपुर में आलीशान शादी हुई.
  • केनिशा पालीवाल UK में पली-बढ़ी हैं और Delta Corp Holdings में Executive Director के पद पर कार्यरत हैं.
  • केनिशा ने कोर्नेल यूनिवर्सिटी से BSc और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से MSc की डिग्री हासिल की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

हल्दीराम ग्रुप के युवा उत्तराधिकारी विवेक अग्रवाल और केनिशा पालीवाल की नागपुर में हुई आलीशान शादी के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. लग्जरी समारोह में बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर का धमाकेदार परफॉर्मेंस भी हुआ, लेकिन जनता की दिलचस्पी दुल्हन केनिशा पर ज्यादा है.

कौन हैं केनिशा पालीवाल?

भारत में जन्मी और यूनाइटेड किंगडम में पली-बढ़ी केनिशा फिलहाल Delta Corp Holdings में Executive Director हैं. यह लंदन स्थित ग्लोबल लॉजिस्टिक्स कंपनी है, जो बल्क लॉजिस्टिक्स, एनर्जी लॉजिस्टिक्स, एसेट मैनेजमेंट और एनर्जी ट्रांज़िशन में काम करती है. कंपनी के संस्थापक और CEO उनके पिता मुदित पालीवाल हैं, जिन्होंने Norvic Shipping और Caravel Group जैसी कंपनियों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें- हल्दीराम ग्रुप के मालिक के बेटे की रॉयल वेडिंग, केंद्रीय मंत्री से लेकर उद्योग जगत ने की शिरकत, देखें VIDEO

अमेरिका में अपना करियर विस्तार करने के लिए केनिशा ने छह साल वहां बिताए. उन्होंने Cornell University से Industrial & Labor Relations में BSc, कोलंबिया यूनिवर्सिटी से Technology Management में MSc की डिग्री हासिल की.

केनिशा ने एक इंटरव्यू में बताया कि UK में रहते हुए वे बहुत ज्यादा कंफर्टेबल हो गई थीं, इसलिए उन्होंने US जाने का फैसला किया. वहां वो 6 साल रहीं और यह निर्णय उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बन गया.

वित्त और एसेट मैनेजमेंट में भी मजबूत पकड़

केनिशा Helixtech Asset Management का नेतृत्व भी करती हैं. यह उद्यम Goldman Sachs में एनालिस्ट के रूप में उनके अनुभव से प्रेरित है. लॉजिस्टिक्स और ग्लोबल फाइनेंस जैसी पारंपरिक रूप से पुरुष‑प्रधान इंडस्ट्री में उनका उदय उल्लेखनीय माना जाता है.

हल्दीराम परिवार में नई पीढ़ी की एंट्री

उनकी शादी नागपुर के ले मेरिडियन होटल और शिव एस्टेट में आयोजित हुई. इसे सोशल मीडिया पर नागपुर की सबसे शानदार शादियों में से एक कहा जा रहा है. शादी के साथ केनिशा भारत के सबसे बड़े FMCG ब्रांडों में से एक हल्दीराम का हिस्सा बन गई हैं. जिसकी शुरुआत बीकानेर में उनके परदादा गंगा बिशन अग्रवाल ने एक छोटी से दुकान से की थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com