विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2017

इराकी प्रधानमंत्री ने कहा, IS द्वारा पकड़े गए भारतीयों के बारे में अभी कुछ नहीं पता

इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट द्वारा पकड़े गए 39 भारतीयों की स्थिति के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं है.

इराकी प्रधानमंत्री ने कहा, IS द्वारा पकड़े गए भारतीयों के बारे में अभी कुछ नहीं पता
इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी (फाइल फोटो)
  • इराकी पीएम ने कहा कि इराक में लापता 39 भारतीयों के बारे में कुछ पता नहीं
  • IS ने इराक में 39 भारतीयों को पकड़ा था
  • सुषमा स्वराज ने भी की थी पीड़ित परिवारों से मुलाकात
बगदाद: इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट द्वारा पकड़े गए 39 भारतीयों की स्थिति के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं है. इन लोगों को आतंकी संगठन ने तब पकड़ा था, जब उसने तीन साल पहले मोसुल पर कब्जा किया था. अल अबादी ने एक खास बातचीत में कहा कि मामले की अभी जांच की जा रही है. इस मामले पर वह और कोई टिप्पणी नहीं कर सकते.

यह भी पढ़ें: इराक में हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट के 15 आतंकी ढेर

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जुलाई में इन लोगों के रिश्तेदारों को बताया था कि हो सकता है कि वे मोसुल के उत्तर पश्चिम में बादुश में जेल में हों. मोसुल को अब इराकी बलों ने आईएस के चंगुल से मुक्त करा लिया है.

VIDEO: कहां है इराक में लापता 39 भारतीय
इससे पहले इराक में लापता 39 भारतीयों के परिवार वालों से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी मुलाक़ात की थी. इस्लामिक स्टेट से मोसुल खाली कराने के बाद भी इन भारतीयों का कोई अता-पता नहीं चला है. इस संबंध में सरकार अब भी भरोसा दे रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haider Al Awadi, Iraq
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com