विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2023

अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी, बंदूकधारी ने नस्लीय 'नफरत' से प्रेरित होकर 3 लोगों की हत्या की

अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है. हाल ही में बोस्टन, शिकागो और ओक्लाहोमा में भी गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं.

अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी,  बंदूकधारी ने नस्लीय 'नफरत' से प्रेरित होकर 3 लोगों की हत्या की
नई दिल्‍ली:

अमेरिका में फिर गोलीबारी की घटना हुई है. नस्लीय नफरत से प्रेरित एक बंदूकधारी ने फ्लोरिडा के जैक्सनविले में शनिवार को तीन अश्वेत लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. शेरिफ टीके वाटर्स ने कहा कि हमलावर, लगभग 20 साल का एक श्वेत पुरुष था, और वह एक एआर-स्टाइल राइफल और एक हैंडगन से लैस था, जब उसने डॉलर जनरल डिस्काउंट स्टोर के अंदर गोलीबारी की थी. 

शेरिफ ने बताया, "उसने लोगों के एक निश्चित समूह को निशाना बनाया और वह अश्‍वेत लोग थे. यह बहुत साफ था कि वह लोगों को मारने आया था. उसने यही कहा कि वह मारना चाहता है." उन्होंने बताया की मारे गए लोगों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं. 

शेरिफ वाटर्स ने मीडिया को बताया, "हमले से कुछ समय पहले बंदूकधारी के परिवार को एक पत्र मिला, जिससे उसकी नफरत की घृणित विचारधारा का पता चलता है."

जैक्सनविले के लिए ब्यूरो के विशेष एजेंट शेरी ओन्क्स ने कहा, एफबीआई इस गोलीबारी की जांच हेट क्राइम के रूप में करेगी. हाल ही में बोस्टन, शिकागो और ओक्लाहोमा में भी गोलीबारी की घटनाएं सामने आई. 

ये भी पढ़ें :-

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Firing, Florida Firing, Gunman Kills Three In Florida, Racial Hate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com