अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Former US President Donald Trump) अटलांटा के फुल्टन काउंटी जेल से निकल गए हैं. द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, ट्रंप ने 2020 के चुनाव परिणामों को उलटने के अपने प्रयासों के सिलसिले में फुल्टन काउंटी जेल में आत्मसमर्पण किया. हालांकि, कुछ देर बाद ट्रंप को बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया. ट्रंप पर इस महीने की शुरुआत में राज्य के एंटी-रैकेटियरिंग अधिनियम और अन्य अपराधों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जॉर्जिया चुनाव में धोखाधड़ी के मामले में सरेंडर करने फुल्टन जेल पूरे काफिले के साथ पहुंचे. द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप और 18 अन्य लोगों के खिलाफ जॉर्जिया चुनाव में गड़बड़ी करने और चुनाव नतीजों को पलटने की कोशिश के आरोप में बीते हफ्ते ही आरोप तय किए गए थे. इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट करके खुद भी बताया था कि वो सरेंडर करने जा रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फुल्टन काउंटी के शेरिफ ऑफिस ने बताया है कि ट्रंप के सरेंडर को देखते हुए काउंटी जेल के आसपास लोगों की आवाजाही को रोक दिया गया था. जेल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी काफी कड़ी की गई थी.
जॉर्जिया की एक ग्रैंड जूरी ने 14 अगस्त, 2023 को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराया था. उन पर राज्य में उनकी 2020 की चुनावी हार को पलटने के कथित प्रयासों से संबंधित धोखाधड़ी और गुंडागर्दी सहित अन्य 12 आरोप लगाए गए थे. ट्रंप के पूर्व वकील रूडोल्फ गिउलिआनी और व्हाइट हाउस के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज सहित ट्रंप के 18 सहयोगियों को भी योजना में उनकी कथित भागीदारी के लिए धोखाधड़ी और अन्य गंभीर आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं