विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2018

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की अंधाधूंध फायरिंग, 15 लोगों की मौत

पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद शेहू ने गान्सू में संवाददाताओं को बताया कि बंदूकधारियोंने जाकुना गांव में लोगों की हत्या की.

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की अंधाधूंध फायरिंग, 15 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
लागोस: नाइजीरिया के जामफारा के एक गांव में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद शेहू ने गान्सू में संवाददाताओं को बताया कि बंदूकधारियोंने जाकुना गांव में लोगों की हत्या की.

अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार तड़के ही बंदूकधारियों ने जकुना में धावा बोला और ग्रामीणों की गाय चुराकर ले गए. इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gunman Attack, Nigeria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com