न्यूयार्क:
प्रमुख इंटरनेट कंपनी गूगल ने नए बाजारों में कारोबार के विस्तार के लिये चालू वर्ष 2011 में अबतक 50 करोड़ डालर मूल्य के 54 अधिग्रहण और संपत्ति खरीदी है। कंपनी अधिग्रहण का मौजूदा दौर जारी रख सकती है। कंपनी ने बाजार नियामक प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) को दी सूचना में कहा कि 30 सितंबर को समाप्त नौ महीने की अवधि में गूगल ने 50.2 करोड़ डालर मूल्य के 54 अधिग्रहण तथा संपत्ति खरीदी है। गूगल ने पिछले वर्ष 2010 में रिकार्ड 44 संपत्ति की खरीद की थी। इसके लिये कंपनी ने 66.9 करोड़ डालर खर्च किये थे। वर्ष 2010 के पहले नौ महीने में गूगल ने 62.6 करोड़ डालर मूल्य के 37 अधिग्रहण किये थे। कंपनी ने कहा कि कारोबार रणनीति में अधिग्रहण प्रमुख तत्व है, हम उम्मीद करते हैं कि अधिग्रहण जारी रहेगा। इंटरनेट कंपनी के पास 4.6 अरब डालर की नकदी और नकद समतुल्य राशि है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गूगल, बिजनेस, Google, Business