विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2017

अच्छा रिश्ता भारत और चीन दोनों देशों के हित में है: चीनी विदेश मंत्रालय

चीन ने शनिवार को कहा कि भारत के साथ अच्छा और स्थिर रिश्ता दोनों देशों के हित में है. उसने दो मोर्चो पर लड़ाई संबंधी भारतीय वायुसेना प्रमुख की टिप्पणी को बहुत खास तवज्जो नहीं दी.

Also Read in
अच्छा रिश्ता भारत और चीन दोनों देशों के हित में है: चीनी विदेश मंत्रालय
बीजिंग: चीन ने शनिवार को कहा कि भारत के साथ अच्छा और स्थिर रिश्ता दोनों देशों के हित में है. उसने दो मोर्चो पर लड़ाई संबंधी भारतीय वायुसेना प्रमुख की टिप्पणी को बहुत खास तवज्जो नहीं दी. चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे के लिए बहुत महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं. वे सबसे बड़े विकासशील राष्ट्र और उभरते बाजार हैं. 

यह भी पढ़ें : संप्रभुता के अधिकार के तहत डोकलाम में पीएलए के सैनिक गश्त कर रहे हैं : चीन

VIDEO: चीन ने विवादित डोकलाम में सड़क निर्माण का काम आगे बढ़ाया


मंत्रालय ने कहा, चीन-भारत के बीच अच्छा और स्थिर संबंध दोनों देशों के लोगों के हित में है. क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी यही उम्मीद है. चीनी विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के उस बयान के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना चीन और पाकिस्तान दोनों मोर्चों पर एकसाथ लड़ने में सक्षम है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com