विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

स्वच्छ गंगा मिशन के लिए नितिन गडकरी को मिला 500 करोड़ रुपए का सहयोग

गंगा, नदी विकास, जल संसाधन, राजमार्ग, नौपरिवहन और यातायात मंत्री ने कहा कि पटना, कानपुर, हरिद्वार और कोलकाता शहर में नदी तटों में सुधार और घाटों के निर्माण की जिम्मेदारी ब्रिटेन के चार प्रमुख उद्योगपतियों ने ली है.

Also Read in
स्वच्छ गंगा मिशन के लिए नितिन गडकरी को मिला 500 करोड़ रुपए का सहयोग
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
  • भारतीय मूल के कारोबारियों ने सहयोग देने का वायदा किया है.
  • घाटों के निर्माण की जिम्मेदारी ब्रिटेन के चार प्रमुख उद्योगपतियों ने ली.
  • हिंदुजा समूह हरिद्वार में घाटों का निर्माण कार्य करेगा.
लंदन: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बताया कि ब्रिटेन में भारतीय मूल के कारोबारियों ने स्वच्छ गंगा मिशन से जुड़ी करीब 500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं में सहयोग देने का वायदा किया है. गंगा, नदी विकास, जल संसाधन, राजमार्ग, नौपरिवहन और यातायात मंत्री ने कहा कि पटना, कानपुर, हरिद्वार और कोलकाता शहर में नदी तटों में सुधार और घाटों के निर्माण की जिम्मेदारी ब्रिटेन के चार प्रमुख उद्योगपतियों ने ली है. पटना में जन्मे वेदांता समूह के प्रमुख अनिल अग्रवाल ने शहर में नदी तटों के पुनरुद्धार में अपना समर्थन देने का वादा किया है, नौपरिवहन क्षेत्र के पूंजीपति रवि मेहरोत्रा ने कानपुर में इन परियोजनाओं की जिम्मेदारी ली है, हिंदुजा समूह हरिद्वार में घाटों का निर्माण कार्य करेगा और इंडोरामा समूह के प्रमुख श्री प्रकाश लोहिया कोलकाता के गंगा सागर की जिम्मेदारी उठाएंगे.

यह भी पढ़ें : पार्किंग नियम तोड़कर खड़ी की गई कार की फोटो खींचो, इनाम पाओ : नितिन गडकरी

गडकरी ने ब्रिटेन के तीन दिवसीय दौरे के समापन पर कहा, 'हमें इन परियोजनाओं में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के सहयोग का वादा किया गया है और मैं सभी प्रवासी भारतीयों से अपील करता हूं कि वह दिल से नमामि गंगे मुहिम में हिस्सा लें.'

VIDEO : नितिन गडकरी ने दी ऑटो कंपनियों को चेतावनी​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Union Minister Nitin Gadkari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com