विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2011

ढाई लाख लोग लीबिया छोड़कर भागे : संरा

गद्दाफी सरकार के खिलाफ मध्य फरवरी में विद्रोह शुरू होने के बाद से अब तक लीबिया से ढाई लाख से ज्यादा लोग पड़ोसी देशों की ओर भाग चुके हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
संयुक्त राष्ट्र: मुअम्मर गद्दाफी सरकार के खिलाफ मध्य फरवरी में विद्रोह शुरू होने के बाद से अब तक लीबिया से ढाई लाख से ज्यादा लोग पड़ोसी देशों की ओर भाग चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवीय समन्वय के प्रवक्ता ने कहा कि एक लाख 37 हजार चार सौ से ज्यादा लोग ट्यूनीशिया चले गए, एक लाख 7500 लोग मिस्र भाग गए, 5400 लोग अल्जीरिया भाग गए और 2200 लोग नाइजर की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। प्रवक्ता ने कहा कि सीमाओं पर अस्थायी शिविरों में काफी लोग जमा हैं। ट्यूनीशिया की सीमा पर चोउचा में विश्व खाद्य कार्यक्रम और रेड क्रिसेंट सात हजार लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं और आने वाले दिनों में यह संख्या दोगुनी हो सकती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोग, लीबिया, संरा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com