कोलंबो:
श्रीलंका ने लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी के मारे जाने की निंदा करते करते हुए इसकी जांच की मांग की है। श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय ने कहा, श्रीलंका सरकार का मानना है कि गद्दाफी की मौत किन हालात में हुई, इसकी जांच होनी चाहिए। गद्दाफी शासन से श्रीलंका के बेहद नजदीकी रिश्ते थे। गद्दाफी ने 1976 में कोलंबो का दौरा किया था। यहां उन्होंने गुटनिरपेक्ष देशों के सम्मेलन में शिरकत की थी। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने 2007 में लीबिया का दौरा किया था। इसके बाद श्रीलंकाई सांसदों का एक समूह त्रिपोली पहुंचा था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गद्दाफी, हत्या, जांच, श्रीलंका, Gadaffi, Killing, Srilanka