विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2019

इस सिंगर ने किया ऐसा Tweet, अब जिंदगीभर फ्री में मिलेगा चिकन सैंडविच

रेस्टोरेंट के मालिकों में से एक माइकल हेबटेमरियम (Michael “Mike” Habtemariam) ने हाल से वादा किया है कि उनके रेस्टोरेंट में हॉल को अब कभी भुगतान नहीं करना होगा.

इस सिंगर ने किया ऐसा Tweet, अब जिंदगीभर फ्री में मिलेगा चिकन सैंडविच
अमेरिकी महिला को रेस्टोरेंट खिलाएगा जीवन भर मुफ्त खाना
वाशिंगटन:

हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता कि उसे महज एक ट्वीट करने के कारण जीवन भर के स्वादिष्ट चिकन सैंडबिच मुफ्त खाने को मिले, लेकिन अमेरिका की एक महिला द्वारा कोलंबिया जिले के एक रेस्टोरेंट के खाने की प्रशंसा वाला ट्वीट वायरल हो गया, जिसके बाद उसे यह सौगात मिली. यह ट्वीट 24 वर्षीया संगीतकार ब्री हाल (Brihall) ने किया था, जिसका स्टेज नाम 'ला हारा' (Lahara) है.

उनके इस ट्वीट से रोमिंग रोस्टर नाम के रेस्टोरेंट का कारोबार काफी बढ़ गया और उसके फ्राइड चिकन सैंडविच को खाने के लिए लोग लाइन लगाने लगे.

हाल ने अपने ट्वीट में कहा, "अगर आप डीएमवी क्षेत्र में रहते हैं तो डीसी में रोमिंग रोस्टर का खाना जरूर चखें."

रेस्टोरेंट के मालिकों में से एक माइकल हेबटेमरियम (Michael “Mike” Habtemariam) ने हाल से वादा किया है कि उनके रेस्टोरेंट में हॉल को अब कभी भुगतान नहीं करना होगा.

हॉल ने 31 अगस्त को एक ट्वीट में लिखा, "माइक ने आज रात मुझे फोन कर दिल से धन्यवाद दिया."

उनके कई फॉलोवरों का भी कहना है कि रेस्टोरेंज का खाना बेहद लजीज होता है.

VIDEO: भाईजान के नाम पर खाना फ्री!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brihall, Lahara, Sandwich, Free Sandwich, Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com