विज्ञापन

"अल्लाह ने कहा, इसलिए हमला किया..." पेरिस में 3 महिलाओं को चाकू मारा, VIDEO आया सामने

वायरल वीडियो में लंबे काले बालों वाला यह आरोपी क्रीम रंग का ट्रैकसूट पहने हुए दिखाई दिया. दिख रहा है कि उसके दोनों हाथों में बड़े-बड़े चाकू हैं और वह एक युवती पर हमला करने और उसे चाकू मारने की कोशिश करता है.

"अल्लाह ने कहा, इसलिए हमला किया..." पेरिस में 3 महिलाओं को चाकू मारा, VIDEO आया सामने
पेरिस में हमलावर ने 3 महिलाओं को चाकू मारा, VIDEO आया सामने
  • फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक व्यक्ति ने चाकू से तीन महिलाओं पर हमला किया है, उसे मौके पर गिरफ्तार किया गया
  • जब आरोपी को मौके पर भीड़ ने दबोचा तो उसने कहा- मुझे अल्लाह ने ऐसा करने का आदेश दिया है
  • हमलावर ने किचन में इस्तेमाल होने वाले दो चाकुओं से 19, 24 और 36 साल की तीन महिलाओं पर हमला किया है

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने चाकू से तीन महिलाओं पर हमला किया है. वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद वहां मौजूद एक पुलिस अधिकारी (जो ड्यूटी पर नहीं था) ने उसे हिरासत में ले लिया. यह जानकारी फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने दी. यह घटना पोर्त द क्लिशी इलाके के पास हुई, जहां हमलावर ने किचन में इस्तेमाल होने वाले दो चाकुओं से 19, 24 और 36 साल की तीन महिलाओं पर हमला किया.

फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, घायल महिलाओं में से एक गर्भवती थी. लॉरेंट नुनेज ने बताया कि तीनों में से दो महिलाओं की हालत गंभीर है. उनकी पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. आरोपी की पहचान भी अभी तक सामने नहीं आई है. उसने दावा किया कि "अल्लाह ने उसे यह अपराध करने का आदेश दिया था."

इस घटना का एक वीडियो स्नैपचैट पर सामने आया, जिसकी बाद में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने पुष्टि की. वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने पेरिस की सड़क पर अचानक चाकू से हमला शुरू कर दिया.

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में लंबे काले बालों वाला एक व्यक्ति क्रीम रंग का ट्रैकसूट पहने हुए दिखाई देता है. उसके दोनों हाथों में बड़े-बड़े चाकू हैं और वह एक युवती पर हमला करने और उसे चाकू मारने की कोशिश करता है. हालांकि, यह साफ नहीं है कि वह युवती घायल हुई या नहीं. वीडियो के दूसरे हिस्से में वही व्यक्ति जमीन पर पड़ा दिखाई देता है. वहां मौजूद लोगों ने उसे काबू कर रखा है और दोनों चाकू पास ही सड़क पर पड़े हुए दिखाई देते हैं. जमीन पर लेटे हुए वह कहता सुनाई देता है, "अल्लाह ने मुझे ऐसा करने का आदेश दिया."

ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने किया गिरफ्तार

26 साल के मोहम्मद-अली बुहादजार ने इस घटना का वीडियो बनाया और स्नैपचैट पर डाला. उन्होंने रॉयटर्स को बताया, "जब मैंने उसे एक महिला की पीठ में चाकू मारते देखा, तो मैं चिल्लाया कि अरे इसे रोकते हैं. इसके बाद कई लोग उसकी तरफ दौड़ पड़े. उन्होंने आगे कहा, "एक व्यक्ति ने उस पर सूटकेस फेंका. उसके हाथ से चाकू गिर गए. उसी समय मैंने उसे पकड़ लिया, उसे पैर से गिरा दिया और हम सबने मिलकर उसे जमीन पर दबोच लिया."

लॉरेंट नुनेज ने बताया कि बाद में वहां मौजूद एक ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. उन्होंने कहा कि मैं उस अधिकारी को सलाम करता हूं. उन्होंने बहुत बहादुरी दिखाई."

हमले की वजह क्या थी?

लॉरेंट नुनेज ने कहा कि हमले की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है. उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस अभी आरोपी की पहचान की पुष्टि नहीं कर पाई है. गिरफ्तारी के दौरान वह जो बातें कह रहा था, वे बिल्कुल उलझी हुई और समझ से बाहर थीं. वहीं फ्रांस के राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी अभियोजक कार्यालय ने कहा है कि वह इस मामले में जांच शुरू करने पर विचार कर रहा है.

यह भी पढ़ें: फ्रांस और स्पेन के जंगलों में भीषण आग से तबाही! 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
France, Paris, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com