विज्ञापन

चीन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने की बात, दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

चीन की तरफ से जारी कॉल के आधिकारिक ब्यौरे में शी और ट्रंप के बीच होने वाली किसी बैठक की साफ तौर पर पुष्टि नहीं की गई, लेकिन इसमें कहा गया कि वांग और रुबियो ने "दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय बातचीत पर केंद्रित गहन चर्चा" की.

दोनों विदेश मंत्रियों ने संबंधों को सुधारने पर चर्चा की.
  • वांग ने कहा कि चीन और अमेरिका को बराबरी, सम्मान और आपसी सहयोग की भावना के साथ बातचीत करनी चाहिए
  • यह वार्ता राष्ट्रपति शी जिनपिंग के संभावित अमेरिका दौरे से एक सप्ताह पहले हुई, जिसमें बैठक की पुष्टि नहीं हुई
  • दोनों देशों ने मध्य पूर्व की स्थिति पर भी चर्चा की, जो वांग की ईरान के विदेश मंत्री से बैठक के बाद हुई

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत की. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि फोन पर रुबियो से वांग यी ने कहा कि दोनों देशों को "बराबरी, सम्मान और आपसी सहयोग की भावना के साथ उच्च-स्तरीय बातचीत के अगले चरण के लिए अच्छी तैयारी करनी चाहिए.

शी जिनपिंग के दौरे से पहले बातचीत

वांग ने कहा कि राष्ट्राध्यक्षों के बीच कूटनीति चीन-अमेरिका संबंधों का मुख्य आधार है. उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्षों को बातचीत बढ़ानी चाहिए, सहयोग को आगे बढ़ाना चाहिए, मतभेदों को सुलझाना चाहिए और एक-दूसरे के अहम हितों का सम्मान करना चाहिए.

यह कॉल चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिका के संभावित दौरे से एक हफ्ते पहले आई है; ट्रंप ने कहा था कि राष्ट्रपति शी के साथ उनकी बैठक 24 सितंबर को होनी है.

चीन की तरफ से जारी कॉल के आधिकारिक ब्यौरे में शी और ट्रंप के बीच होने वाली किसी बैठक की साफ तौर पर पुष्टि नहीं की गई, लेकिन इसमें कहा गया कि वांग और रुबियो ने "दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय बातचीत पर केंद्रित गहन चर्चा" की. चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों वरिष्ठ राजनयिकों ने मध्य पूर्व के हालात पर भी चर्चा की. यह बातचीत वांग द्वारा बीजिंग में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ बैठक करने के एक दिन बाद हुई.

ईरान को चीन ने दी सलाह

बुधवार को अराघची के साथ हुई बैठक में, वांग ने ईरान और अमेरिका से समझदारी और संयम बरतने, जून में हुई अंतरिम शांति डील पर वापस लौटने और "ठोस बातचीत" करने का आग्रह किया. साथ ही, उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की भी बात कही. माना जा रहा है कि चीन ने ये बात सऊदी अरब के आग्रह पर किया, जो दिनों हूतियों के हमले से परेशान है.

यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश पहुंचे चीनी नौसेना के जहाज, आखिर बीजिंग के इतने नजदीक क्यों जा रहा ढाका?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wang Yi, Marco Rubio, China Us Talks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com