विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2019

पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ को बेहतर इलाज के लिए लंदन से ले जाया जा सकता है अमेरिका

बीमार चल रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेहतर इलाज के लिए अगले सप्ताह लंदन से अमेरिका ले जाया जा सकता है.

पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ को बेहतर इलाज के लिए लंदन से ले जाया जा सकता है अमेरिका
बेहतर इलाज के लिए नवाज शरीफ को ले जाया जा सकता है अमेरिका
लाहौर:

बीमार चल रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेहतर इलाज के लिए अगले सप्ताह लंदन से अमेरिका ले जाया जा सकता है. शरीफ को 19 नवंबर को इलाज के लिए एक एयर एंबुलेंस के माध्यम से पाकिस्तान से लंदन ले जाया गया था. लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह के लिए इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी. यह चार सप्ताह की अवधि डॉक्टरों की सिफारिश पर बढ़ाई जा सकती है. ‘डॉन' ने शरीफ के परिवार से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा, ‘‘ नवाज शरीफ 16 दिसंबर को बेहतर इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं.'' 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का अब लंदन में होगा इलाज

गौरतलब है कि अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने चिकित्सा आधार पर शरीफ को हाल ही में आठ सप्ताह की जमानत दी थी. इस मामले में शरीफ को सात साल कैद की सजा सुनाई गई थी. शरीफ को मनी लॉन्डरिंग के मामले में भी लाहौर उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी.पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) सुप्रीमो कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं. 

VIDEO:नवाज शरीफ के बेटी और दामाद की सजा पर रोक

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawaz Sharif, London, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com