विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2017

श्रीलंका: नौसेना ने तमिलनाडु के पांच मछुआरों को किया गिरफ्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने 13 जून को इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दखल देकर श्रीलंकाई नौसैनिकों द्वारा जब्त नावों को वापस लाने की मांग की थी.

श्रीलंका: नौसेना ने तमिलनाडु के पांच मछुआरों को किया गिरफ्तार
श्रीलंका सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में किया गिरफ्तार. तस्वीर: प्रतीकात्मक
  • श्रीलंका क्षेत्र वाले जल में कथित तौर मछली पकड़ने का आरोप
  • भारतीय मछुआरों को पकड़कर कांगेसानथीराई बंदरगाह ले गए
  • पीएम मोदी ने भारतीय मछुआरों की नाव लौटाने की मांग की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रामेश्वरम: श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के पांच मछुआरों को श्रीलंका क्षेत्र वाले जल में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में आज गिरफ्तार करने के साथ ही उनके नाव को भी जब्त कर लिया. राज्य मछुआरा एसोसिएशन के अध्यक्ष एन देवादोस ने बताया कि मंडपम के मछुआरे आज तड़के समुद्र में एक नाव लेकर मछली पकड़ने गए थे और जब वह नेदुनथीवु में मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंका के नौसैनिकों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें पकड़कर कांगेसानथीराई बंदरगाह ले गए.

वहीं, 23 मई को भी छह मछुआरों को नेदुनथीवु में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने 13 जून को इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दखल देकर श्रीलंकाई नौसैनिकों द्वारा जब्त नावों को वापस लाने की मांग की थी.

इसके अलावा उन्होंने मोदी से श्रीलंका में बंद 11 मछुआरों को वापस सुरक्षित भारत लाने का भी आग्रह किया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com