वाशिंगटन:
अमेरिका में कैलीफोर्निया के सांता मोनिका कॉलेज में काले कपड़ों में स्वचालित राइफल के साथ पहुंचे एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर चार लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।
पुलिस ने इससे पहले छह लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में संख्या संशोधित कर दी।
हमलावर ने शुक्रवार को सांता मोनिका कॉलेज परिसर के समीप एक आवास में अपनी नापाक कार्रवाई शुरू की। उसने घर में अंधाधुंध गोलीबारी की, जहां से पुलिस ने बाद में दो शव बरामद किए।
पुलिस प्रवक्ता रिचर्ड लेविस के हवाले से सीएनएन ने कहा है कि हमलावर ने एक कार को अपने कब्जे में करने से पहले एक अन्य कार पर गोली चलाई थी।
अगवा कार की महिला चालक को कॉलेज परिसर की तरफ चलने पर उसने मजबूर किया। वहां उसने एक गुजर रहे वाहन में दो लोगों को गोली मारी दी। एक की मौके पर ही मौत हो गई।
बंदूकधारी ने परिसर के पुस्तकालय के बाहर एक व्यक्ति को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यहीं पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई। लेविस ने कहा कि अधिकारियों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जिस समय बंदूकधारी ने हमला किया, उस समय पुस्तकालय भवन में बड़ी संख्या में छात्र अंतिम परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। दो वर्षीय सामुदायिक कॉलेज में 30,000 से भी ज्यादा छात्र नामांकित हैं।
सीएनएन के मुताबिक सांता मोनिका में ही कॉलेज परिसर से करीब 10 मिनट की दूरी पर राष्ट्रपति बराक ओबामा चंदा उगाही के एक कार्यक्रम में मौजूद थे। गोलीबारी या पुलिस कार्रवाई से ओबामा का कार्यक्रम प्रभावित नहीं हुआ।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं