विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2011

पाकिस्तान ने 89 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

पाकिस्तान ने 89 भारतीय मछुआरों को कराची जेल से रिहा कर दिया है। इन सभी को भारत-पाक की अटारी सीमा के जरिए भारत भेजा गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अटारी: पाकिस्तान ने 89 भारतीय मछुआरों को कराची जेल से रिहा कर दिया है। इन सभी को भारत-पाकिस्तान की अटारी सीमा के जरिए भारत भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी के भारतीय सीमा में पहुंचते ही भारतीय डॉक्टरों ने इनकी चिकित्सीय जांच की। भारत की जमीन पर पहुंचते ही इन लोगों ने अपने देश की जमीन को चूमा। इन मछुआरों को दो साल पहले अनजाने में अरब सागर स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों ने स्वदेश लौटने पर खुशी जताई मगर साथ ही कहा कि वह फिर से मछलियां नहीं पकड़ पाएंगे क्योंकि इन लोगों की तीन से 10 लाख रुपये की नौकाएं पाकिस्तानी सरकार के कब्जे में हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, भारतीय, मछुआरों, रिहा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com