रूस (Russia) के कोस्त्रोमा शहर में एक नाइट क्लब (Night Club) में आग (Fire) लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. कोस्त्रोमा शहर की पुलिस ने बताया कि घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार संदिग्ध व्यक्ति को जांचकर्ताओं को सौंप दिया गया है. ‘पोलिगॉन' नाइट क्लब और रेस्तरां में लगी आग ने 3,500 वर्ग मीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गये हैं.रूस सी आपात मंत्रालय के अनुसार इमारत से 250 लोगों को बाहर निकाला गया हैं.
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह आग क्लब में आए एक व्यक्ति ने लगाया.
पुलिस के बयान के मुताबिक, सघन खोज अभियान के बाद पुलिस ने गैरकानूनी कृत्य के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. इसे ही लोगों की मौत का ज़िम्मेदार माना जा रहा है. इसे पूछ-ताछ के लिए अधिकारियों को सौंप दिया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह आग पॉलीगॉन क्लब में स्थानीय समय के अनुसार सुबह ढाई बजे शुरू हुई. इसके बाद इमारत से 250 लोगों को निकाला गया.
रूस (Russia) के यूक्रेन (Ukraine) पर के हमले के बाद रूस (Russia) के बड़े केमिकल प्लांट, स्टोरेज डिपो और डिफेंस रिसर्च की जगहों पर भी आग लगने और धमाके होने की घटनाएं हुई हैं. रूस ने इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है कि इन रहस्यमी आग की घटनाओं के पीछे कारण क्या है.
इस साल जुलाई के आखिर में ही रूस (Russia) की राजधानी मास्को (Moscow) के एक हॉस्टल (Hostel) में आग (Fire) लग जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रूस की राजधानी मास्को के सुदूर दक्षिणपूर्व हिस्से में बहुमंजिला भवन में स्थित इस हॉस्टल में आग लग गयी थी. उन्होंने कहा कि खिड़कियों पर लगी सलाखों की वजह से लोग उनसे (खिड़कियों से) निकलने में असफल रहे और उनकी इस हादसे में जान चली गई. वैसे आग की वजह का पता नहीं चल पाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं