विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2019

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की पोती फातिमा भुट्टो ने भारतीय पायलट की रिहाई की मांग की, कही ये बात

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती और लेखिका फातिमा भुट्टो ने बुधवार को इमरान खान सरकार से भारतीय वायुसेना के उस पायलट को रिहा करने के लिए कहा जिसे एक हवाई संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने पकड़ लेने का दावा किया है.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की पोती फातिमा भुट्टो ने भारतीय पायलट की रिहाई की मांग की, कही ये बात
फातिमा भुट्टो (फाइल फोटो)
  • फातिमा भुट्टों ने इमरान खान से की गुजारिश
  • भारतीय पायलट को किया जाना चाहिए रिहा
  • अमन और शांति की राह पर चले पाकिस्तान- फातिमा भुट्टो
वाशिंगटन:

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती और लेखिका फातिमा भुट्टो ने बुधवार को इमरान खान सरकार से भारतीय वायुसेना के उस पायलट को रिहा करने के लिए कहा जिसे एक हवाई संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने पकड़ लेने का दावा किया है. भारतीय पायलट को बुधवार को उस समय कथित रूप से पकड़ लिया गया जब वह अपने मिग 21 बाइसन विमान से सुरक्षित बाहर निकल गए थे. हालांकि वह नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान की ओर गिरे. भुट्टो ने न्यूयार्क टाइम्स में लेख में लिखा, ‘‘मैं और कई अन्य युवा पाकिस्तानी हमारे देश से आग्रह करते हैं कि शांति, मानवता और प्रतिष्ठा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के एक संकेत के तौर पर भारतीय पायलट को रिहा कर दिया जाए जिसे पकड़ा गया है. 

पाक की हिरासत में भारतीय पायलट, जेनेवा संधि के तहत आएगा मामला

IAF ने ऐसे गिरा डाला पाकिस्तान का लड़ाकू विमान एफ-16: जानें- भारत के MiG-21 Bison के बारे में 8 बड़ी बातें

 इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में हुए एक आत्‍मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थें. हमले की जिम्‍मेदारी पाकिस्‍तान स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने ली थी. भारत ने इसके अगले दिन ही सेना को खुली छूट देने की बात कही थी और पाकिस्‍तान से 'मोस्‍ट फेवरेट नेशन' दर्जा वापस ले लिया था. इसके बाद घाटी में हुए सर्च ऑपरेशन में जैश के कई आतंकवादी मारे गए थें. 26 फरवरी की रात में वायु सेना ने अपने असैन्‍य कार्रवाई में पाकिस्‍तान के बालाकोट स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के कैंप को ध्‍वस्‍त कर दिया था. भारत के इस कार्रवाई को पूरी दुनिया ने समर्थन किया. 

पाकिस्तान का यू-टर्न, कहा- दो नहीं, 'सिर्फ एक' भारतीय पायलट ही हमारी हिरासत में

इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में एक बार फिर दाखिल होने की कोशिश की लेकिन इस बार भी वह कामयाब नहीं हो पाए. इस दौरान भारतीय वायुसेना का एक पायलट पाकिस्तान की हिरासत में आ गया. 

Video: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MiG 21 Bison, Fatima Bhutto, Indian Air Force Pilot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com