अब संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) तेजी से फैल रहा है. वहां आ रहे नए मामलों में 73.2 फीसदी मामले इसी नए वैरिएंट से जुड़े हैं. अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को इसकी सूचना दी है. उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी अगले साल में महामारी को समाप्त करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने का आह्वान किया है.
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि नए वैरिएंट की वजह से कोविड मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जिसके कारण कुछ देशों में कठोर प्रतिबंधों की वापसी हुई है लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन की ऐसी कोई योजना नहीं है जिससे कि देश में लॉकडाउन लगाया जा सके.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा है कि शनिवार को समाप्त हुए पिछले सप्ताह में अमेरिका में नए कोविड मामलों में 73.2 प्रतिशत हिस्सा ओमिक्रॉन वैरिएंट का है. देश के कुछ क्षेत्रों (पैसिफिक नॉर्थवेस्ट, साउथ और मिडवेस्ट) के कुछ हिस्सों में पहले से ही 90 प्रतिशत से अधिक मामले नए संक्रमण के हैं.
जो बाइडेन मंगलवार को कोविड-19 पर देश को संबोधित करने वाले हैं. इससे तीन दिन पहले उनके साथ करीब आधा घंटा तक रहे एक मिड लेवेल ऑफिसर जो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड है, को कोविड पॉजिटिव पाया गया है. हालांकि, अभी तक जो बाइडेन का कोविड टेस्ट पॉजिटिव नहीं आया है.
प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि ओमिक्रॉन अधिक संक्रामक हो सकता है और संभवतः टीकों के खिलाफ भी प्रतिरोधी हो सकता है. हालांकि, इस संकेत के बावजूद यह डेल्टा वैरिएंट से अधिक गंभीर नहीं है. नवंबर के आखिरी हफ्ते में दक्षिण अफ्रीका में इस नए वैरिएंट का पता चला था. तब से यह दुनिया भर के कई देशों में पहुंच चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं