विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

गूगल को टक्कर देगा फेसबुक, यूट्यूब से मुकाबले के लिए 'वॉच' को किया लांच

सोशल मीडिया दिग्गज ने पिछले साल अमेरिका में वीडियो टैब लांच किया था, जो फेसबुक पर वीडियो को खोजने में मदद करता है. 

Also Read in
गूगल को टक्कर देगा फेसबुक, यूट्यूब से मुकाबले के लिए 'वॉच' को किया लांच
प्रतीकात्मक फोटो
  • फेसबुक और गूगल में काफी समय से टक्कर चल रही है
  • दोनों ही इंटरनेट के जरिए कमाई करते हैं
  • यूट्यूब गूगल की साइट है.
सैन फ्रांसिसको: गूगल का इंटरनेट की दुनिया में वर्चस्व बरकरार है. लेकिन पिछले कुछ समय से सोशल साइट फेसबुक गूगल को कई मायनों में टक्कर दे रही है. अब गूगल की स्वामित्व वाली यूट्यूब को टक्कर देने के लिए फेसबुक ने 'वॉच' लांच किया है, जो रचनाकारों और प्रकाशकों के लिए नए डिजायन का वीडियो प्लेटफार्म है. सोशल मीडिया दिग्गज ने पिछले साल अमेरिका में वीडियो टैब लांच किया था, जो फेसबुक पर वीडियो को खोजने में मदद करता है. 

फेसबुक के उत्पाद निदेशख डेनियल डैनकर ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "अब आपके लिए अपने पसंदीदा शो को देखना और भी आसान हो गया है. हमने फेसबुक पर शो देखने के लिए नया मंच 'वॉच' प्रस्तुत किया है. 'वॉच' मोबाइल, डेस्कटॉप व लैपटॉप के साथ हमारे टीवी एप्स पर भी उपलब्ध होगा."

यह भी पढ़ें : Facebook, Instagram पर शानदार छुट्टियों की आपकी फोटो दिलवा सकती हैं इनकम टैक्स नोटिस!

इस पर कई शो के एपिसोड प्रसारित होंगे. साथ ही लाइव के अलावा रिकार्ड की गई सामग्री का प्रसारण भी किया जाएगा.  उन्होंने कहा, "आप अपना शो की ताजा कड़ियां देखना न भूलें, वॉच के साथ वॉचलिस्ट भी तैयार किया जाएगा."

VIDEO : सोशल साइट पर कुछ होशियार बन जाएं

उपलब्ध शो में 'नैस डेली', 'गेब्बी बर्नस्टीन' और 'किचन लिटिल' प्रमुख हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Facebook
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com