यूरोपीय सांसद रसजार्ड कजरनेकी और फुल्वियो मार्तुससिएलो ने आतंकवादियों को पनाह देने के लिए पाकिस्तान की निंदा की. इनमें से एक सांसद ने कहा कि जो आतंकवादी भारत में हमले करते हैं, वे चांद पर से नहीं आते. कश्मीर में स्थिति पर मंगलवार को यूरोपीय संसद के पूर्ण सत्र में विशेष चर्चा में यूरोपीय संघ की संसद और पोलैंड में यूरोपीय कंजर्वेटिव्स एंड रिफॉर्मिस्ट ग्रुप के सदस्य जारनेकी ने भारत को ‘दुनिया का बड़ा लोकतंत्र' बताया.
जारनेकी ने कहा, ‘भारत दुनिया का महान लोकतंत्र है. हमें भारत के जम्मू कश्मीर में होने वाली आतंकवादी गतिविधियों पर गौर करने की जरूरत है. ये आतंकवादी चांद पर से नहीं आते. ये पड़ोसी देश से आते हैं. हमें भारत का समर्थन करना चाहिए.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इमरान खान ने पाकिस्तानियों को जेहाद के लिए कश्मीर नहीं जाने की दी चेतावनी
यूरोपीय संघ संसद और इटली में ग्रुप ऑफ यूरोपियन पीपुल्स पार्टी (क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स) के सदस्य मार्तुससिएलो ने कहा कि पाकिस्तान ने परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की धमकी दी जो यूरोपीय संघ के लिए चिंता का सबब है. उन्होंने पाकिस्तान पर मानवाधिकार उल्लंघनों का आरोप लगाते हुए कहा, ‘पाकिस्तान ऐसी जगह है जहां से आतंकवादी यूरोप में खूनी आतंकवादी हमले करने की योजना बना पाए.'
यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष फेडेरिका मोघरिनी की तरफ से चर्चा की शुरुआत करते हुए यूरोपीय संघ की मंत्री त्यत्ती तप्पुरैनेन ने कहा, ‘‘कोई भी कश्मीर में और तनाव बढ़ने का जोखिम मोल नहीं ले सकता.'
यूरोपीय संघ की मंत्री ने भारत और पाकिस्तान से वार्ता के जरिए कश्मीर मुद्दा हल करने की मांग करते हुए नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ की कश्मीरी आबादी के हितों के सम्मान में शांतिपूर्ण और राजनीतिक हल निकालने का आह्वान किया. उन्होंने भारत से घाटी में संचार के माध्यम बहाल करने की अपील की.
भारत ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटा दिया था. कश्मीर पर भारत के कदम की प्रतिक्रिया में पाकिस्तान ने नयी दिल्ली के साथ कूटनीतिक संबंधों को कमतर कर दिया था.
PM मोदी और शी चिनफिंग की मुलाकात पर आया चीन का बयान, कहा- कश्मीर नहीं होगा बातचीत का मुख्य विषय
VIDEO: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव में काफी सुधार आया है: डोनाल्ड ट्रंप
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं