विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2022

Elon Musk ने Twitter के 4000 से ज़्यादा कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को निकाला, नहीं दिया था कोई नोटिस : रिपोर्ट

ट्विटर (Twitter) से यह नई छंटनियां (layoffs) इलॉन मस्क (Elon Musk) के उस फैसले के एक हफ्ते बाद की गईं हैं जिसमें मस्क ने ट्विटर के 50 प्रतिशत स्टाफ, यानि करीब 3,700 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था. भारत के दफ्तर से 90 प्रतिशत स्टाफ निकाल दिया गया था.  

Elon Musk ने Twitter के 4000 से ज़्यादा कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को निकाला, नहीं दिया था कोई नोटिस : रिपोर्ट
Elon Musk द्वारा Twitter में की गईं नई छंटनियों से कंटेंट मॉडरेशन और इंफ्रा सर्विस पर असर पड़ेगा ( File Photo)

इलॉन मस्क (Elon Musk) द्वारा पुराने ट्विटर (Twitter) कर्मचारियों को निकाले जाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है. स्थाई कर्मचारियों की छंटनी के बाद अब इलॉन मस्क ने बिना कोई पूर्व सूचना दिए 4000 कॉन्ट्रेक्ट के कर्मचारियों को भी कंपनी से निकाल दिया है. ट्विटर से जुड़े एक व्यक्ति ने जानकारी दी है कि करीब 4000 कॉन्ट्रेक्ट के कर्मचारियों ने अपनी आधिकारिक ईमेल, ऑनलाइन सर्विस और कंपनी के आंतरिक कम्यूनिकेशन का एक्सेस खो दिया है.  

प्लैटमॉरमेर की केसी न्यूटन ने ट्वीट किया, "अपडेट: कंपनी के सूत्रों ने मुझे बताया कि ट्विटर ने अपने 4000 से 5000 कॉन्ट्रेक्ट के कर्मचारियों को निकाल दिया है. इसका बड़ा असर कंटेंट मॉडरेशन और कोर इंफ्रा सर्विस पर पड़ेगा जो इस साइट को चलाने और बनाए रखने के लिए अति आवश्यक है. ट्विटर के भीतर के लोग सकते में हैं." 

ट्विटर से यह नई छंटनियां इलॉन मस्क के उस फैसले के एक हफ्ते बाद की गईं हैं जिसमें मस्क ने ट्विटर के 50 प्रतिशत स्टाफ, यानि करीब 3,700 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था. भारत के दफ्तर से 90 प्रतिशत स्टाफ निकाल दिया गया था.  

रिपोर्ट के अनुसार, नई छंटनियां ट्विटर के ग्लोबल ऑपरेशन्स में की गई हैं इसमें कंटेंट मॉडरेशन, मार्केटिंग, रीयल एस्टेट, इंजीनियरिंग और दूसरे डिपार्टमेंट के लोग प्रभावित होंगे. 

अक्टूबर में ट्विटर को 44 बिलियन की डील में खरीदने के बाद मस्क ने ट्विटर का का स्टाफ बेदर्दी से निकाला है. कुछ दिन पहले ही ट्विटर के अहम सिक्योरिटी एक्ज़ीक्यूटिव्स ने भी इस्तीफा दे दिया था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elon Musk Twitter Latest News, Twitter Layoffs News, Latest Twitter News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com