विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2023

सचिन तेंदुलकर ने शेयर की बाघ की अद्भुत तस्वीर, ट्वीट कर लोगों से कही ये बात, क्या आपने देखा?

International Tiger Day: बाघों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है.

सचिन तेंदुलकर ने शेयर की बाघ की अद्भुत तस्वीर, ट्वीट कर लोगों से कही ये बात, क्या आपने देखा?
सचिन तेंदुलकर ने शेयर की बाघ की अद्भुत तस्वीर, ट्वीट कर लोगों से कही ये बात
नई दिल्ली:

International Tiger Day 2023: सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) एक एक्टिव ट्विटर यूजर हैं जो अक्सर अविश्वसनीय वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हैं. चाहे वह अपने परिवार के साथ यात्रा के रोमांच के बारे में हो या नई प्रतिभाओं के अद्भुत टैलेंट को दिखाने वाली क्लिप हो, वह विभिन्न ट्वीट शेयर करते हैं जो लोगों को हैरान करने में कभी असफल नहीं होते हैं. कुछ ही घंटे पहले, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने द्वारा खींची गई बाघ की एक अद्भुत तस्वीर शेयर की है.

उन्होंने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "बाघ मेरे पसंदीदा जानवरों में से एक है. #InternationalTigerDay पर, मुझे जंगल में खींची गई बाघों की सबसे अच्छी तस्वीरों में से एक दिखाएं. यह मेरे द्वारा क्लिक की गई एक तस्वीर है,'' तस्वीर में एक बाघ को जंगल में एक चट्टान पर बैठे हुए दिखाया गया है. यह बड़ी बिल्ली के चेहरे का खतरनाक रूप है जो फोटो को और भी आकर्षक बनाता है.

बाघों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है. 2010 में, 13 बाघ रेंज वाले देश, जिनमें भारत भी शामिल था, जंगली बाघों की संख्या को दोगुना करने के उद्देश्य से एक साथ आए. इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) के नाम से भी जाना जाता है.

पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये संख्या बढ़ती ही जा रही है. इसके अतिरिक्त, शेयर को 10 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं. पोस्ट पर लोग अपने ढेरों रिएक्शन दे रहे हैं. जहां कुछ ने पूर्व क्रिकेटर की तस्वीर की तारीफ की, वहीं कुछ ने जंगल में खींची गई बाघों की तस्वीरें शेयर कीं.

एक ट्विटर यूजर ने कहा, "टाइगर को टाइगर पसंद है," दूसरे ने शेयर किया, "टाइगर ने अपनी तस्वीर खुद खींची." तीसरे ने लिखा, "बहुत बढ़िया तस्वीर." 

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाने के लिए सचिन तेंदुलकर द्वारा शेयर की गई इस फोटो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Tendulkar, Sachin Tendulkar Shares Incredible Pic Of Tiger, Incredible Pic Of Tiger, Sachin Tendulkar Tweet, Sachin Tendulkar Twitter, International Tiger Day, International Tiger Day Images, International Tiger Day News, International Tiger Day Latest News, International Tiger Day Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com